फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Andhra Pradesh defeated Jharkhand by a margin of 22-15 in the boys category in the Fast Five National Netball Competition.

Bhiwani News: फास्ट फाइव नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में आंध्र प्रदेश ने झारखंड को 22-15 के अंतर से हराया

Thu, 27 Feb 2025 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Feb 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh defeated Jharkhand by a margin of 22-15 in the boys category in the Fast Five National Netball Competition.
गांव कलिंगा स्थित स्कूल में आयोजित  नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता में मौजूद ​खिलाड़ियों के साथ कोच। 
भिवानी। हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की ओर से गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय तीसरी फास्ट फाइव नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में आंध्र प्रदेश ने झारखंड को 22-15 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र सिंह दहिया ने शिरकत की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संचालिका रेणुका शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के कन्वीनर लक्ष्मण, तकनीकी कमेटी के चेयरमैन अशोक आनंद आदि विशेष तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन

हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव दहिया ने बताया कि लड़कों के वर्ग में आंध्र प्रदेश ने झारखंड को 22-15, दिल्ली ने पुंडूचेरी को 30-27, मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु को 17-10, पश्चिम बंगाल ने पूंडूचेरी को 28-10, केरल ने उत्तर प्रदेश को 26-10, बिहार ने महाराष्ट्र को 35-7 और चंडीगढ़ ने तमिलनाडु को 21-18 के अंतर से हराया। वहीं, लड़कियों के वर्ग में दिल्ली ने महाराष्ट्र को 17-9 के अंतर से, पश्चिम बंगाल ने कर्नाटक को 15-11 के अंतर से, मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु को 22-19 के अंतर से, और पूंडूचेरी ने ओडिसा को 25-6 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed