{"_id":"6727c9e915cf44a8290455b4","slug":"an-unknown-person-died-during-treatment-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125208-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
Mon, 04 Nov 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के रेलवे स्टेशन पर बने पुलिस चौकी के पास बनी पानी की टंकी पर एक अज्ञात व्यक्ति बेसुध की हालत में मिला। उस व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
रेलवे स्टेशन पर 28 अक्तूबर को अज्ञात व्यक्ति पड़ा मिला। यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। जांच अधिकारी एलएचसी मोनिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति पानी की टंकी के पास पड़ा है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था। जिसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद व्यक्ति की गंभीर हालात देखकर उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया।
कार चालक पर सड़क हादसे का केस दर्ज
चरखी दादरी। बाढड़ा के ढिगावा रोड पर शनिवार को संतुलन बिगड़ने से एक बाइक कार से टकरा गई। इसमें भिवानी के ओबरा गांव निवासी बाइक चालक युवक की मौत हो गई थी। पीछे बैठी उसकी मां घायल हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक मोंटी के पिता के बयान पर कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में राजकुमार ने बताया कि शनिवार को वह माेंटी और उसकी मां मनजीता के साथ बाइक पर सवार होकर मामा के घर बिलावल आ रहा था। वह अकेला बाइक पर था। माेंटी व उसकी मां दूसरी बाइक पर थे। उसी दौरान शाम पांच बजे जब वह बाढड़ा के बीपीएम स्कूल के पास पहुंचा तो सामने एक तेज रफ्तार कार आई और उसने माेंटी की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें मोंटी व उसकी मां घायल हो गए।
इसके बाद उन्होंने राहगीरों की मदद से दोनों को बाढड़ा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने मनजीता को भिवानी व मोंटी को दादरी रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मोंटी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मोंटी का मामा व अन्य परिजन दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे। रविवार सुबह मोंटी का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मोंटी स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह घर का इकलौता चिराग था। मोंटी विदेश जाने वाला था। इसके लिए उसने वीजा लगवाया था। परिजनों ने बताया कि उसकी अमेरिका जाने की तैयारी थी लेकिन, इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।