फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An old lady died in the toilet of the civil hospital

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल के शौचालय में वृद्धा की मौत

Mon, 17 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 17 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
An old lady died in the toilet of the civil hospital
भिवानी में अस्पताल के आपात विभाग के बाहर परिजनों से बात करते जांच के लिए पहुंचे दिनोद गेट पुलिस
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में इंजेक्शन लगाने के पांच मिनट बाद अस्पताल के शौचालय में वृद्धा की मौत हो गई। आपात विभाग में तैनात महिला चिकित्सक ने वृद्धा को लगाने के लिए पर्ची पर इंजेक्शन का नाम लिखा था। इंजेक्शन लगने के बाद वृद्धा शौचालय में गई थी, वहीं पर उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। दिनोद गेट पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वृद्धा का शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह कराया जाएगा।
विज्ञापन

घंटाघर के पास ढाणी सरोगियान गली निवासी रवि ने बताया कि उनकी 62 वर्षीय दादी माया को श्वास लेने में दिक्कत हो रही थी। रविवार शाम करीब पांच बजे उनकी बहन मनीषा और उसकी पत्नी आरती उनकी दादी को लेकर जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में पहुंचीं थीं। वृद्धा को आपात विभाग में दाखिल किया गया। आपात विभाग में तैनात महिला चिकित्सक ने पर्ची पर दवाइयां और इंजेक्शन के नाम लिख दिए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां तैनात नर्सिंग स्टाफ ने वृद्धा को एक इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद वृद्धा शौचालय में गईं तो वह वहीं पर बेसुध होकर गिर गईं। संभालने तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका के परिजनों ने आपात विभाग में तैनात महिला चिकित्सक और वहां तैनात नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही से गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा वृद्धा की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस भी बुलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन बोले: इंजेक्शन लगने के बाद ही पांच मिनट बाद हो गई मौत
परिजनों ने आरोप लगाया कि वृद्धा माया को श्वास लेने में थोड़ी दिक्कत थी, लेकिन गलत इंजेक्शन लगने के बाद पांच मिनट में ही उनकी मौत हो गई जबकि उसकी इतनी गंभीर स्थिति भी नहीं थी कि वह अचानक दम तोड़ दे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से वृद्धा के शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और घटना की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की है। उन्होंने बाहर के चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराने का भी अनुरोध किया है।


हमें डायल 112 की टीम ने सूचना दी थी कि आपात विभाग में एक वृद्धा की गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई है। मैं खुद मौके पर पहुंचा हूं और परिजनों से बात की है। परिजनों ने बताया है कि ये बात खुद महिला चिकित्सक ने उन्हें बताई है, जब उन्हें इसकी जानकारी मिली है। फिलहाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। -मनीष वालिया, प्रभारी, दिनोद गेट पुलिस चौकी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed