{"_id":"6a74e4119142732ddb04cca0","slug":"an-elderly-person-on-an-outing-dies-after-being-hit-by-a-train-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155069-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सैर पर निकले बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सैर पर निकले बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से माैत
Fri, 07 Aug 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर हालुवास फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से हालुवास गेट निवासी महेंद्र सिंह (68) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया जहां वीरवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
जीआरपी जांच अधिकारी सुदेश कुमारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। परिजनों के अनुसार महेंद्र सिंह शाम को टहलने के लिए घर से निकले थे।
इसी दौरान रेवाड़ी की ओर से भिवानी आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे अमित के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। संवाद