फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An amount of Rs 2100 will reach the bank accounts of 1843795 women in 22 districts every month through DBT.

Bhiwani News: 22 जिलों में 1843795 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पहुंचेगी हर माह 2100 रुपये की राशि

Mon, 03 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 2100 will reach the bank accounts of 1843795 women in 22 districts every month through DBT.
लघु सचिवालय में ​स्थित सरल केंद्र।
भिवानी। प्रदेश के 22 जिलों में 18,43,795 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक माह 2100 रुपये की राशि पहुंचेगी। इससे पहले प्रदेशभर में पात्र महिलाओं के बैंक खातों की परिवार पहचानपत्र से सत्यापन का काम भी कराया जाएगा। इसके लिए ग्रामस्तर पर पंचायत लोकल ऑपरेटर (सीपीडी) पात्र महिलाओं के बैंक खाता का सत्यापन का काम जल्द से जल्द सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इसी को लेकर 30 जनवरी को मुख्यालय में सभी जिलों के क्रीड अधिकारियों की अहम बैठक भी हो चुकी है, जिसमें संबंधित अधिकारियों को पात्र परिवारों की महिलाओं के परिवार पहचान पत्र में बैंक खाता का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की सख्त हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है, जिसके तहत हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना में एक लाख 80 हजार से कम सालाना आमदनी वाली महिलाओं को शामिल किया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। गांव के पंचायत घर के अंदर ही योजना के लाभार्थी महिला अपने बैंक खाता से संबंधित जानकारी परिवार पहचान पत्र से जुड़वाकर उसकी केवाईसी कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में सबसे अधिक तो चरखी दादरी में सबसे कम लाभार्थी महिलाएं
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए प्रदेशभर में 1843795 महिलाओं को पात्र माना गया है। इसमें सबसे अधिक फरीदाबाद में 2,23,697 और सबसे कम चरखी दादरी में 28,632 महिलाओं ने आवेदन किया है। इन महिलाओं के बैंक खाता की परिवार पहचान पत्र के साथ सत्यापन होने के उपरांत ही उनके खाता में योजना का हर माह 2100 रुपये का भुगतान भी डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। जिन महिलाओं के बैंक खाता का सत्यापन अभी नहीं हुआ है, उनका बैंक खाता सत्यापन संबंधी काम भी ग्राम स्तर पर ही क्रीड अधिकारी कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए गांव में मुनादी भी कराई जाएगी और जागरूकता के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। कॉमन सर्विस सेंटरों और सरल केंद्रों के अलावा पंचायत घर में भी इसकी चर्चा कर इनके मुफ्त में बैंक खाता का परिवार पहचान पत्र से सत्यापन ऑनलाइन होगा। संंवाद


लाडो लक्ष्मी योजना के लिए अकेले भिवानी जिले में 50,664 महिलाएं लाभार्थी हैं, जिनके संबंधित बैंक खाता को परिवार पहचान पत्र में सत्यापन का काम जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। भिवानी जिले में 107 पंचायत लोकल ऑपरेटर भी ग्राम स्तर पर तैनात हैं, ये काम इनके माध्यम से जल्द पूरा कराएंगे। प्रदेश के सभी जिलों में लाभार्थी महिलाओं को इस योजना से जोड़े जाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए गांवों में पंचायतों के माध्यम से मुनादी भी कराएंगे।
-सुमित कुमार, जिला प्रबंधक, नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग भिवानी।
-----------------------------------
जिला- लाभार्थी महिलाओं की संख्या
1. अंबाला- 78362
2. भिवानी- 50664
3. चरखी दादरी- 28632
4. फरीदाबाद- 223697
5. फतेहाबाद- 42972
6. गुरुग्राम- 178754
7. हिसार- 98544
8. झज्जर- 85577
9. जींद- 75338
10. कैथल- 52816
11. करनाल- 74729
12. कुरुक्षेत्र- 51217
13. महेंद्रगढ़- 53726
14. नूंह- 71961
15. पलवल- 82242
16. पंचकूला- 50301
17. पानीपत- 99246
18. रेवाड़ी- 71671
19. रोहतक- 83083
20. सिरसा- 78644
21. सोनीपत- 127117
22. यमुनानगर- 84498
-------------------------------
कुल- 18,43,795
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed