फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ambulances were not, getting pregnant groan in bhiwani

नहीं मिली एंबुलेंस, कराहती रही गर्भवती

Wed, 24 Sep 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Wed, 24 Sep 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ambulances were not, getting pregnant groan in bhiwani

जननी सुरक्षा स्कीम और जच्चा-बच्चा की सुरक्षा का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस कंट्रोल रूम में दर्द से परेशान एक गर्भवती महिला के परिजनों ने फोन किया तो उन्हें एक घंटे बाद एंबुलेंस भेजने का नाम लिया गया। गर्भवती महिला की परेशानी को देखते हुए परिजन किसी तरह प्राइवेट वाहन से उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि एंबुलेंस कर्मचारियों का कहना है कि उस समय एंबुलेंस मरीज लेकर गई थी और आधे-पौने घंटे की बात कही थी, जो समय जाने में लगता है।

विज्ञापन

घटना मंगलवार सायं करीब साढे़ चार बजे की है। हेतमपुरा वासी युवक मनोज ने बताया कि उसका भाई मजदूरी करता है और भाभी शिवानी गर्भवती है। भाभी को अचानक दर्द हुआ तो उसने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में फोन किया और सारी बात बताई। मगर फोन उठाने वाले ने कहा कि अभी एंबुलेंस खाली नहीं है। एक घंटे बाद एंबुलेंस मिल पाएगी। उसकी भाभी को अधिक दर्द था। जिस कारण वे किसी तरह प्राइवेट वाहन की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचे। मनोज ने बताया कि अस्पताल पहुंचे तो देखा कि वहां तीन-चार एंबुलेंस गाड़ियां खड़ी थी। जब इस बाबत एंबुलेंस कंट्रोल रूम में संपर्क किया गया तो बताया गया कि उस समय कैरू और जुई खड़ी होने वाली एंबुलेंस मरीज लेकर गई हुई थी। इस बाबत नोडल ऑफिसर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि एंबुलेंस मरीज लेकर गई होंगी और आधा घंटा मरीज को छोड़कर दोबारा पहुंचने में लग जाता है। अगर मरीज अधिक समय बता रहा है तो वह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed