{"_id":"663fb8af0ae8c3cf210319ec","slug":"amazing-internal-assessment-25-percent-increase-in-academic-and-38-percent-increase-in-open-marks-in-haryana-education-boards-10th-class-as-compared-to-last-year-bhiwani-news-c-21-hsr1027-379478-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: इंटरनल असेसमेंट का कमाल, हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं में पिछले साल के मुकाबले शैक्षिक में 25 तो ओपन में 38 फीसदी अंकों का उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: इंटरनल असेसमेंट का कमाल, हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं में पिछले साल के मुकाबले शैक्षिक में 25 तो ओपन में 38 फीसदी अंकों का उछाल
Sat, 11 May 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 11 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम रविवार दोपहर तक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर देगा। इंटरनल असेसमेंट के कमाल की वजह से इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की वार्षिक परीक्षा में पिछले साल के मुकाबले शैक्षिक में 25 तो ओपन में 38 फीसदी से अधिक अंकों का उछाल दर्ज किया जाएगा। बोर्ड ने इस बार दसवीं की परीक्षा में इंटरनल असेसमेंट के 20 अंकों को थ्योरी के 80 अंकों के साथ जोड़कर परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है।
हरियाणा बोर्ड की दसवीं का परीक्षा परिणाम इस बार 90 फीसदी से अधिक रहने की संभावना है, जबकि 2023 में दसवीं शैक्षिक का परीक्षा परिणाम 65.43 दर्ज किया गया था, जबकि ओपन का परीक्षा परिणाम 52.13 रहा था। इस बार सिर्फ दस फीसदी परीक्षार्थी असफल रहेंगे। हालांकि असफल रहने वाले छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि बोर्ड इनके लिए जून-जुलाई में फिर से दसवीं की सभी विषयों के साथ परीक्षा कराएगा, जिसमें इन्हें अपना साल खराब होने से बचाने और फिर से परीक्षा उत्तीर्ण करने का सुनहरा मौका भी मिलेगा। संवाद
तुलनात्मक परीक्षा परिणाम
वर्ष - शैक्षणिक- स्वयंपाठी
2024- 90 से अधिक संभावित--
2023- 65.43- 52.13
2022- 73.18- 92.16
2021- 100- 100
2020- 64.59- 62.38
2019- 57.39- 69.80
2018- 51.15- 66.72
2017- 50.49- 35.48
2016- 48.88- 46.40
इन परीक्षार्थियों ने दी दसवीं की परीक्षा
शिक्षा बोर्ड की मार्च -2024 की वार्षिक परीक्षा में दसवीं नियमित में 3,03,869 और मुक्त विद्यालय में 23,270 परीक्षार्थियों को मिलाकर कुल 327139 परीक्षार्थी दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। जबकि मार्च-2023 में 286425 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 187401 परीक्षार्थी पास हुए थे, इनकी पास प्रतिशतता 52.13 दर्ज की गई थी, जबकि 37342 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट भी आई थी। इस सत्र में 61,682 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रह गए थे। इस बार सिर्फ दस फीसदी से भी कम परीक्षार्थियों के दसवीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट लाने की संभावना है, जबकि अनुत्तीर्ण का आंकड़ा भी काफी कम ही रहेगा।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा समाप्ति के मात्र 39 दिनों में दसवीं का परीक्षा परिणाम रविवार दोपहर तक जारी कर देगा। इस बार दसवीं का परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले काफी बेहतर रहेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड लगातार नए रिकॉर्ड दर्ज कर रहा है। इसमें इस साल पास प्रतिशतता का भी नया रिकार्ड बनेगा।
-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।

2024- 90 से अधिक संभावित