फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Alumni meet will be held at Jawahar Navodaya Vidyalaya Devrala on December 4

Bhiwani News: जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला में चार दिसंबर को पूर्व छात्र मिलन समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Alumni meet will be held at Jawahar Navodaya Vidyalaya Devrala on December 4
रोहतक गेट स्थित के-2 टावर में आयोजित बैठक में भाग लेते जेएनवीडी एलुमनी एसोसिएशन भिवानी के पदाधिका - फोटो : Bhiwani
कैरू। जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला में चार दिसंबर को पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान जेएनवी देवराला के चार पूर्व विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय जवाहर नवोदय विद्यालय देवराला एलुमनी एसोसिएशन भिवानी के पदाधिकारियों की रोहतक गेट स्थित के-2 टावर में आयोजित बैठक के दौरान लिया। बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं एचएयू हिसार के वैज्ञानिक डॉ. राकेश सहरावत की अध्यक्षता में किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव एवं एचएयू हिसार के सहायक वैज्ञानिक डॉ. विनोद सांगवान ने बताया कि वर्ष 2022-23 के दौरान स्कॉलरशिप के लिए जेएनवी देवराला के चार पूर्व विद्यार्थियों का चयन किया है। इन्हें 64206 रुपये की स्कॉलरशिप राशि दी जाएगी। एसोसिएशन की ओर से अमित कुमार को 23050 रुपये जोकि पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा हैं। खुशबू को 17800 रुपये जोकि राजस्थान में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। जोगेंद्र को 14156 रुपये जोकि डीयू नई दिल्ली से स्नातक और हिंमाशु को 9200 रुपये जोकि सीए एग्जाम के लिए अपीयर हुआ को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं डीएन कॉलेज हिसार के प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र कुमार, उप प्रधान शेर सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. अशोक कुमार, शीतल दास, सुरेश कालीरामना, रोहतास, जय सिंह खीची, एडवोकेट नवीन कुमार, राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed