फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Along with studies, it is important to participate in sports competitions also: DC

पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना जरूरी : डीसी

Wed, 20 Mar 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Along with studies, it is important to participate in sports competitions also: DC
भिवानी। डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना जरूरी है। इससे हमारा सर्वांगीण विकास होता है। डीसी बुधवार को राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित 20वीं वार्षिक एथलीट प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान छात्राओं को बतौर मुख्य अतिथि अपना संदेश दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने खेल ध्वज फहराकर व उद्घोषणा कर विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही हैं। शिक्षा, चिकित्सा और विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। इसमें खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी बड़ी अहम भूमिका निभाता है। जिला प्रशासन का हर संभव प्रयास है कि जिला मुख्यालय पर स्थित भीम खेल परिसर सहित ग्रामीण अंचल तक में खिलाड़ियों को खेलों से संबंधित मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि यहां के बच्चे दुनिया में अपना नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। इस दौरान 100, 200, 400 और 800 मीटर रेस हुई। इसके अलावा डिस्कस थ्रो व जेवलिन थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, ट्रिपल जंप, हेमर थ्रो, साइकिल रेस, लेमन रेस, 100 मीटर बाधा दौड़, वन लेग रेस, म्यूजिक चेयर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजन हुआ। इस मौके पर उपायुक्त की धर्मपत्नी प्रो. विजेता नरवाल, डॉ. श्वेता, ईशा चौधरी व रेखा शर्मा तथा छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
800 मीटर दौड़ में अंजू ने पहला, कल्पना ने दूसरा और भास्कर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में अंजू ने पहला, कल्पना ने दूसरा और हिमांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. त्रिलोकचंद शर्मा ने अपने संबोधन से डीसी द्वारा जिला में करवाए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता शुरु होने से पहले सभी खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। प्रतियोगिता का आयोजन फिजिकल एजूकेशन के एचओडी डॉ. राजेश कुमार की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed