फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Along with filling potholes, the bushes growing on both sides of the road should also be cleared: ADC

गड्ढे भरने के साथ सड़क के दोनों तरफ खड़ी झाड़ियों को भी काटा जाएं : एडीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Along with filling potholes, the bushes growing on both sides of the road should also be cleared: ADC
भिवानी। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में रोड सेफ्टी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीसी ने नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड तथा पंचायती राज सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित सड़क मार्गों पर बने गड्ढों को शीघ्र दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करें तथा सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों की भी कटाई करवाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हाईवे व अन्य मुख्य मार्गों पर अवैध कटों को बंद करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एनएचए और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क पर बने गड्ढों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम भिवानी, तोशाम, सिवानी व लोहारू को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित दुर्घटना वाले स्पॉट चिन्हित कर हादसों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि सड़क हादसों में अधिकतर बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालक गंभीर दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। उन्होंने यातायात पुलिस को बिना हेलमेट व ओवरस्पीड वाहन चालकों के अधिक से अधिक चालान करने के निर्देश दिए। साथ ही आरटीए को भी यातायात नियमों की सख्ती से पालना कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्कूली वाहनों की गहन जांच सुनिश्चित की जाए तथा सभी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन हो। स्कूल वाहनों पर स्कूल के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होने चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूल वाहनों के चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस तथा सभी सुरक्षा मानकों की कड़ाई से जांच सुनिश्चित की जाए।
बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. मनीष श्योराण ने बताया कि मई 2026 में जिले में 11 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 11 लोगों की मृत्यु हुई। इस पर एडीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर टी-प्वाइंट या मोड़ होने के कारण दुर्घटना की आशंका है वहां सावधानी बोर्ड लगाए जाएं तथा आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप्स और चेतावनी संकेतक स्थापित किए जाएं। बैठक में एसडीएम महेश कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीएसपी अनूप कुमार तथा जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया मौजूद रहे।


आयुष्मान योजना के तहत सड़क दुर्घटना में कैशलेस इलाज सुविधा
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर किसी सरकारी या आयुष्मान पैनल अस्पताल में भर्ती कराने पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed