फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Along with adopting cleanliness, the message was also given to stay away from drugs.

Bhiwani News: स्वच्छता अपनाने के साथ नशे से दूर रहने का भी दिया संदेश

Sun, 17 Mar 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 17 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Along with adopting cleanliness, the message was also given to stay away from drugs.
प्रेमनगर गांव के सरकारी  स्कूल में श्रमदान करते ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति के सदस्य।
भिवानी। ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति प्रेमनगर ने रविवार को गांव के हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीसी प्रतिनिधि रजनीश मंढ़ाणा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रधान सीआईडी के पूर्व इंस्पेक्टर आजाद सिंह ढांडा ने की। इस दाैरान स्वच्छता अपनाने के साथ नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बीडीसी प्रतिनिधि रजनीश मंढ़ाणा ने स्वयंसेवकों के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान में श्रमदान करने वाले स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। इसलिए प्रत्येक स्वयंसेवक को स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। अध्यक्ष आजाद सिंह ढांडा ने स्वयंसेवकों का हौंसला बढाते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जिस दिन पूरा गांव साफ और सुंदर नजर आएगा।
विज्ञापन

समिति के महासचिव पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा ने बताया कि समिति स्वच्छता, शिक्षा में गुणात्मक सुधार, नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान और गांव के संपूर्ण विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। स्वच्छता अभियान में आदर्श महिला महाविद्यालय की दोनों एनएसएस यूनिटों ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अन्नु व डाॅ. निधि बूरा के नेतृत्व में श्रमदान किया। ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति के प्रधान आजाद सिंह ढांडा ने एनएसएस की दोनों यूनिटों व कार्यक्रम अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच राजेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अन्नू, डाॅ. निधि बूरा, राजेंद्र दूहन पंच, जगन्नाथ, योगेंद्र, अंबेडकर समिति प्रेमनगर के प्रधान जसबीर सिंह, योगेश गोठवाल, जयविंद्र, उदित कुमार ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed