{"_id":"6668a1a0fdf4e086f304bae4","slug":"alleged-rigging-in-neet-protested-demanding-its-cancellation-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-118546-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नीट में धांधली का आरोप लगा रद्द करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नीट में धांधली का आरोप लगा रद्द करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Wed, 12 Jun 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
नीट परीक्षा को रद्द करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।
भिवानी। अभिभावक एकता मंच एवं छात्र संगठन ने नीट के परिणाम में हेराफेरी व धांधली का आरोप लगाकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर एनटीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर परीक्षा को रद्द कर दोबारा निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से परीक्षा करवाने की मांग की। इस मांग को लेकर नीट परीक्षा के छात्र, अभिभावक व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सैकड़ों की संख्या में जिलाधीश कार्यालय के सामने सुरेन्द्र सिंह पार्क में इकट्ठे होकर सभा की।
सभा की अध्यक्षता अभिभावक कैलाश रंगा ने की। अभिभावक व छात्र एकता मंच के राज्य अध्यक्ष व शिक्षाविद मास्टर वजीर सिंह ने कहा कि नीट में जिस तरह बच्चों को उच्चतम अंक आए हैं और ग्रेस अंक दिए हैं। वे शत प्रतिशत इस परीक्षा में धांधली और पक्षपात को दिखाते हैं। केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत सभी परीक्षाओं की एक टेस्टिंग एजेंसी एनटीए बनाई है। एनटीए के विरोध में छात्रों व अभिभावकों की मांग है कि एनटीए को भंग करके पहले की तरह अलग-अलग एजेंसियां परीक्षा लें। वर्तमान नीट की परीक्षा रद्द हो, फेयर निष्पक्ष ढंग से दोबारा परीक्षा आयोजित हो, एनटीए परीक्षा की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच तथा दोषी लोगों को सजा मिले, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो। विरोध प्रदर्शन में किसान सभा से ओम प्रकाश, सीटू से सुखदेव पालुवास, अनिल कुमार, जनवादी महिला समिति से बिमला घनघस, घनश्याम, अरविंद, छात्र सलोनी, अंकुश, मुस्कान सहित अनेक छात्र छात्राएं शामिल रहे। संवाद