फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegations of arbitrariness in registration in labor office, complaint given to the Deputy Commissioner

Bhiwani News: लेबर कार्यालय में पंजीकरण में मनमानी के आरोप, उपायुक्त को दी शिकायत

Fri, 06 Jun 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Allegations of arbitrariness in registration in labor office, complaint given to the Deputy Commissioner
लेबर कार्यालय में पंजीकरण कराने पहुंचीं महिलाएं।
भिवानी। लेबर कार्यालय में मजदूरों के रजिस्ट्रेशन में मनमानी के आरोप लगे हैं। शुक्रवार को महिला मजदूर मंजू देवी, पिंकी, सुमन, पिंकी रानी, विक्की भिवानी लेबर कार्यालय में पंजीकरण कराने पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों ने पंजीकरण कराने के बजाय एक रजिस्टर में केवल नाम दर्ज कर वापस भेज दिया। इसके बाद मजदूरों ने उपायुक्त को शिकायत दी।
विज्ञापन

मजदूरों का आरोप है कि ऑन द स्पॉट पंजीकरण के लिए मजदूरों को गुमराह किया जा रहा है और न ही मजदूर की कॉपी बनाई जा रही है। टोकन सिस्टम का हवाला देकर कर्मचारी मनमर्जी कर रहे हैं। इस कारण मजदूरों को भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दादरी जिले में मजदूरों की काॅपी बन रही हैं, लेकिन यहां पंजीकरण करने में कर्मचारी आनाकानी कर रहे हैं। आरोप है कि मजदूर पंजीकरण के लिए 85 रुपये निर्धारित हैं, लेकिन प्रत्येक मजदूर से सौ रुपये वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा चांग की महिला मजदूर पर कॉपी के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed