{"_id":"622668652ce75a743e44042b","slug":"all-india-inter-university-wrestling-championship-begins-in-bhiwani-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: भिवानी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज, सीबीएलयू के मोहित ने महाराष्ट्र के हर्ष को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: भिवानी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज, सीबीएलयू के मोहित ने महाराष्ट्र के हर्ष को किया चित
Tue, 08 Mar 2022 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:47 AM IST
सार
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप रोमांचक मुकाबलों के साथ शुरू हुई। सीबीएलयू के मोहित ग्रेवाल ने महाराष्ट्र के हर्ष दिनेश को चित कर जीत से आगाज किया।
विज्ञापन
पहलवान मोहित व पहलवान गुरजीत का हाथ मिलवाकर परिचय करवाते हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, पदमश्री योगेश्वर दत साथ में सीबीएलयू के अधिकारी व अन्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रोमांचक मुकाबलों के साथ हरियाणा के भिवानी में स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के प्रेमनगर स्थित नए भवन में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियनशिप का आगाज हुआ। सीबीएलयू के मोहित ग्रेवाल ने महाराष्ट्र के हर्ष दिनेश को चित कर जीत से आगाज किया। पहले दिन 125 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के मोहित ग्रेवाल ने स्वामी रामानंद यूनिवर्सिटी नांदेड महाराष्ट्र के चौधरी हर्ष दिनेश को हराया।
विज्ञापन
लाल कॉस्ट्यूम के पहलवान धर्मेंद्र को पटकनी लगाता पहलवान अक्षय। संवाद
प्रतियोगिता का शुभारंभ हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेंद्र सिंह ने किया, जबकि ओलंपिक पदक विजेता और पद्मश्री पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। सोमवार को प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन
नीले कॉस्ट्यूम के पहलवान दीपक को दांव लगाता पहलवान सुशील कुमार। संवाद
अब तक हुए मुकाबलों में फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के हिमांशु ने बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी अस्थल बोहर के अजय को क्वार्टर मुकाबले में हराया। 74 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के विनीत पवार ने पांडिचेरी यूनिवर्सिटी के शरथ को हराया।
विज्ञापन