फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   All India Inter University Kabaddi Competition begins at Chaudhary Bansilal University

Bhiwani News: चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी स्पर्धा का आगाज

Tue, 18 Mar 2025 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Mar 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
All India Inter University Kabaddi Competition begins at Chaudhary Bansilal University
सीबीएलयू में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मुकाबला दिखाते पहलवान।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में मंगलवार को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्किल कबड्डी पुरुष चैंपियनशिप का आगाज हुआ। कबड्डी चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी एवं खेल उप निदेशक राममेहर घनघस ने कहा कि पहले की तुलना में अब खिलाड़ियों को अनेक प्रकार की बेहतर सुविधाएं एवं सरकारी नौकरियों के साथ रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध हैं। खिलाड़ी नशे से दूर रहकर जीवन में एक खेल को जरूर अपनाएं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि कबड्डी हमारा लोकप्रिय खेल है, जो हमारी मूल संस्कृति से जुड़ा हुआ है। कुलसचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। विश्वविद्यालय द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे पूर्ण सद्भावना के साथ खेलें। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी की अगुवाई में विश्वविद्यालय ने खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश में अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तीन दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्किल कबड्डी पुरुष चैंपियनशिप की विस्तृत जानकारी दी। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्किल कबड्डी पुरुष चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों के 23 विश्वविद्यालयों से लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रो. संजीव कुमार, स्पोर्ट्स काउंसिल के उपाध्यक्ष डॉ. वजीर सिंह, डॉ. लखा सिंह, डॉ. गीता, डॉ. अनुराग, डॉ. सोनल शेखावत, डॉ. सुनील शर्मा, विकास कोच, अजमेर कोच, मंजीत कोच, सुपरवाइजर रविंद्र शर्मा, सहायक कुलदीप गुलिया, रजत, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed