{"_id":"67bb75bc20be7acb6903b28f","slug":"all-india-grappling-medal-winner-sakshi-welcomed-on-reaching-village-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130436-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ऑल इंडिया ग्रेपलिंग में पदक विजेता साक्षी का गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ऑल इंडिया ग्रेपलिंग में पदक विजेता साक्षी का गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत
Mon, 24 Feb 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी को सम्मानित करते ग्रामीण व खेल प्रेमी।
जूई। ज्योतिबा फूले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी बरेली में आयोजित ग्रेपलिंग खेल के 66 किलोग्राम भार वर्ग में पदक विजेता खिलाड़ी साक्षी का गांव पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों की तरफ से 11 हजार रूपये की राशि से खिलाड़ी का सम्मान किया।
बता दें कि साक्षी राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा है। साक्षी शर्मा ने अपने भार वर्ग में महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी बरेली की खिलाड़ी को पटकनी देते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि संदीप जांगड़ा, डॉ. विजय भारद्वाज, जगराम नंबरदार, जयनारायण शर्मा, तस्वीर शर्मा सहित प्रबुद्ध लोगों ने खुशी जताई और बेटी को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर साक्षी शर्मा ने कहा कि उनका अगला कदम नेशनल लेवल पर बेहतर प्रदर्शन करना है। उसके लिए वह तैयारी कर रही है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बचपन से रुचि थी। कुश्ती और ग्रेपलिंग में देश के लिए पदक जीतना उसका सपना है।