फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   All caste Jatu Khap 84 supported Bharat Bandh and farmer organizations

Bhiwani News: सर्वजातीय जाटू खाप 84 ने भारत बंद और किसान संगठनों का किया समर्थन

Fri, 16 Feb 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
All caste Jatu Khap 84 supported Bharat Bandh and farmer organizations
बैठक में मौजूद लोग।
भिवानी। गांव धनाना के ऐतिहासिक बंगले में सर्वजातीय जाटू खाप 84 की बैठक हुई। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के शुक्रवार को भारत बंद व हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया। वहीं दिल्ली कूच कर रहे किसानों का भी समर्थन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता खाप के प्रधान कप्तान भीम सिंह मिताथल ने की और मंच संचालन खाप के सचिव मास्टर राजसिंह जताई ने किया। पंचायत में तीन निर्णय लिए गए। इनमें पहला शहीद भगत सिंह चबूतरे को पूरा करवाना, 16 फरवरी के बंद को सफल बनाना और वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए उसमें शामिल होने का निर्णय लिया है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए तथा उसका नेतृत्व सूबेदार रामकिशन बड़ेसरा को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

पंचायत में बात रखते हुए किसान सभा के उप प्रधान व संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि किसानों एवं मजदूरों तथा कर्मचारियों की मांगों को लेकर यह राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है, जिसमें किसान के लिए एमएसपी की संवैधानिक गांरटी, उसे कर्ज मुक्त करना, बिजली निजीकरण रोकना, लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय दिलाना, मजदूरों के पुराने कानून बहाल करना, महकमों में खाली पद भरवाना, कच्चे कर्मचारियों को पक्के करवाना, पुरानी पेंशन बहाल करवाना, सेना में अग्निपथ रद्द करवाकर स्थायी भर्ती करवाना, महकमों का निजीकरण रोकना, हिट एंड रन कानून में संशोधन करवाना सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी तय हुआ कि शुक्रवार को भारत बंद के समर्थन में भिवानी-जींद मार्ग पर धनाना में दो घंटे का रास्ता बंद कर सांकेतिक धरना रहेगा और इसके बाद दिल्ली कूच कर रहे किसानों के समर्थन में गांव धनाना में धरना शुरू किया जाएगा। बैठक में अजित सिंह, पंचायत में भगत सिंह ट्रस्ट के अध्यक्ष चतर सिंह, किसान नेता रामफल देशवाल, ममता धनाना, सतबीर रतेरा, सुरेश नंबरदार तालू, सतबीर घुसकानी, होशियार सिंह जताई, अशोक सरपंच जताई, संदीप सिवाच मिताथल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed