{"_id":"65edfa61629536de1601c34c","slug":"alakhpura-village-is-an-example-of-women-empowerment-sweety-boora-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-114449-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलखपुरा गांव है महिला सशक्तीकरण की मिसाल : स्वीटी बूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलखपुरा गांव है महिला सशक्तीकरण की मिसाल : स्वीटी बूरा
Sun, 10 Mar 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव अलखपुरा में सर्व कल्याण मंच के बैनर तले हर घर बेटी के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विश्व चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने शिरकत की। ग्रामीणों ने विश्व चैंपियन स्वीटी बूरा का स्वागत किया। खेल स्टेडियम में मंच द्वारा हर घर बेटी के नाम मुहिम के तहत कार्यक्रम में महिलाओं का फुटबाल का मैच भी हुआ। इसमें महिलाओं ने घूंघट बांधकर फुटबाल का मैच खेला।
खिलाड़ी स्वीटी बूरा ने कहा कि अलखपुरा गांव महिला सशक्तीकरण की मिसाल है। अलखपुरा की धरती ने कई अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया है। फुटबाल की भारतीय टीम में अलखपुरा गांव की महिला खिलाड़ियों का भी बोलबाला था। आज भी अलखपुरा के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं। सर्व कल्याण मंच द्वारा जो हर घर बेटी के नाम मुहिम चलाई गई है। उसमें बेटी के नाम की पट्टी उसके घर के आगे लगाई जाती है। इससे बेटी खुशी महसूस कर सके। गांव में आज 200 बेटियों के नाम पट्टी बांटी गई है।
कोच सोनिका बिजरानिया ने कहा कि गांव और महिलाओं के आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए सर्व कल्याण मंच की ये बहुत अच्छी पहल है। वही मंच की सदस्य ममता पंघाल ने भी महिलाओं को सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सरपंच राजदीप समोता,संतोष, निर्मला, पूनम, ललिता, कृष्णा, मंजू, कमलेश, शारदा मौजूद रही। संवाद