फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Alakhpura Football Club players won silver medal in inter university competition

Bhiwani News: अलखपुरा फुटबाल क्लब की खिलाड़ियों ने इंटर विश्वविद्यालय स्पर्धा में जीता रजत पदक

Wed, 20 Nov 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Alakhpura Football Club players won silver medal in inter university competition
कोच के साथ फुटबॉल टीम के ​खिलाड़ी।
भिवानी। नॉर्थ जोन इंटर विश्वविद्यालय फुटबाल स्पर्धा 14 से 19 नवंबर तक फगवाड़ा में आयोजित हुई। इसमें अलखपुरा फुटबाल क्लब की खिलाड़ियों ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की तरफ से खेलते हुए रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

नर्सरी कोच बनीता ने बताया कि इस स्पर्धा में क्लब की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सीबीएलयू टीम का पहला क्वालीफाई मैच दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ हुआ। इसमें 4-0 से सीबीएलयू की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा मैच एलपीयू के साथ हुआ। जिसमें 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच जीएनडीयू के साथ 1-1 के स्कोर के साथ बराबरी पर रहा। चौथा मैच जीजेयू हिसार के साथ हुआ। इसमें टीम ने 1-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलखपुरा फुटबाल क्लब के प्रधान सुरेश जाखड़ ने कहा कि गांव अलखपुरा में गोवर्धन पीटीआई की ओर से शुरू की गई फुटबाल रूपी ये पौध वर्तमान समय में नयी उचांइयों को छू रही है। अलखपुरा गांव की बेटियां विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
टीम की सफलता के लिए कोच सुनील कुमार, टीम मैनेजर पूनम यादव, सीनियर कोच सोनिका बिजरानिया का सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सतेंद्र सिंह, डॉ. सुरेश मलिक, सोमदत, मंदीप जाखड़, राजेश बड़ेसरा, बलबीर जाखड़, सरपंच राजदीप समौता, पूर्व सरपंच संजय चौहान ने खिलाड़ियों सफलता पर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
ये खिलाड़ी रही टीम में शामिल
अलखपुरा फुटबाल कल्ब से तनिशा, रिंकू, रीतू, कविता, तमन्ना, पायल, संजना, अंजलि, नैंसी, निकिता, पुष्पा, नेहा, वर्षा, शैलजा, ज्योति, आरती, कल्पना, संतोष, मुस्कान, खुशी, वर्शिका, बर्यंत कौर, नेविता सांगवान पले लिस्ट में शामिल रही।

रेफरी प्रशिक्षण कक्षा का होगा आयोजन
अलखपुरा के खेल मैदान में 21 से 23 नवंबर तक नये महिला रैफरी के लिए हरियाणा फुटबाल एशोसिएसन की तरफ से प्रशिक्षण कक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह प्रशिक्षण पहली बार 50 महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अलखपुरा, मंगाली व दादरी की महिला फुटबाल खिलाड़ी भाग लेंगी। तीन दिवसीय कक्षा के बाद खिलाड़ियों की परीक्षा ली जाएगी। उसके आधार पर जो पास करेगा। उसे हरियाणा फुटबाल एशोशिएसन की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ये राष्ट्रीय व फीफा रैफरी बनने के लिए महिला फुटबाल खिलाड़ियों के लिए एक सुनहारा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed