फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Akhand Bharat Mata Mandir will develop the spirit of nationalism : Manohar Lal

राष्ट्रीयता की भावना विकसित करेगा अखंड भारत माता मंदिर : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Akhand Bharat Mata Mandir will develop the spirit of nationalism : Manohar Lal
अखंड भारत माता मंदिर में आयोजित यज्ञ में आहुति डालते मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व में सबसे प्राचीन एवं समृद्ध है। इसे बचाए रखना और आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की तरक्की वहां की युवा शक्ति पर निर्भर करती है। राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि भिवानी में बनने जा रहा अखंड भारत माता मंदिर युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना विकसित करेगा, जो सबसे जरूरी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को गांव देवसर के समीप निर्माणाधीन अखंड भारत माता मंदिर में आयोजित सात दिवसीय मां बगलामुखी यज्ञ में अपनी पूर्णाहुति डालने पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर के निर्माण में 21 लाख रुपये के योगदान देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंदिर स्थल पर जाकर मंदिर के बारे में महंत माई महाराज से विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखंड भारत माता मंदिर के यज्ञ में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। पूरी दुनिया की नजर भारत की युवा शक्ति पर है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की तरक्की वहां की युवा शक्ति पर निर्भर करती है। युवाओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग देश के निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई-पीढ़ी में देश प्रेम की भावना जागृत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थानों का समाज के निर्माण में भी अपना विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में जहां एक तरफ हमारी भगवान के प्रति श्रद्धा विकसित होती है तो वहीं दूसरी ओर लोग अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए भी जाते हैं। इसके साथ ही ये संस्थाएं देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम भी करती हैं। उन्होंने कहा कि भिवानी में बनने जा रहा अखंड भारत माता मंदिर आमजन के साथ-साथ युवा वर्ग में राष्ट्रीयता का भाव विकसित करने का काम करेगा। मंदिर के माई महाराज, महंत सुरेंद्र गिरी ने यज्ञ को संपन्न करवाया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अभिवादन किया। यज्ञ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंद्रेश, बवानीखेड़ा से विधायक बिशंबर वाल्मीकि, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह व चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल, हिसार नगर निगम मेयर गौतम सरदाना, हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान व बृजपाल, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, दयानंद गिरी, पं. शिव नारायण शास्त्री, धर्मेंद्र अंगीरा, विनोद चावला, मीना परमार, विरेंद्र कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed