{"_id":"64ce9622adfc5387ef027084","slug":"agriculture-minister-listened-to-peoples-problems-under-public-dialogue-program-in-alakhpura-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-3284-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कृषि मंत्री ने अलखपुरा में जन संवाद कार्यक्रम के तहत सुनीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कृषि मंत्री ने अलखपुरा में जन संवाद कार्यक्रम के तहत सुनीं लोगों की समस्याएं
Sun, 06 Aug 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को उपमंडल के गांव अलखपुरा में जन संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान किया।
कृषि मंत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव के हर घर में पीने के लिए साफ पानी मिलना चाहिए। जन संवाद कार्यक्रम में पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक भी मौजूद रही।
कृषि मंत्री ने कहा कि पहले गली, नौकरी, नाले और खालों के नाम पर वोट लिए जाते थे। आज घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लोगों को घर बैठे पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कृषि मंत्री के समक्ष स्कूल की चाहरदीवारी बनवाने, भुरटाना माइनर में नियमित रूप से पानी चलाने, रोड बनवाने, पशु चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग रखी। उन्होंने मंदिर का भी उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने गांव में वीएलडीए नियुक्त करने की घोषणा की। जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने कहा कि खनन कार्य फिर से शुरू हुआ है। इससे यहां के जरूरतमंद लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांव अलखपुरा में जिला परिषद के माध्यम से 34 लाख रुपये के विकास कार्य के शीघ्र ही टेंडर होंगे।
कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नंद राम धानिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, डीडीए डॉ. आत्माराम गोदारा, कार्यकारी अभियंता जितेंद्र मान व विकास धनखड़, बीडीपीओ सोमबीर कादयान, एसडीओ डॉ. सुनील शर्मा, एसडीओ विक्रम पूनियां, एसडीएम अमित कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी रघुवीर सिंह, एसडीओ राजपाल नैन, सरपंच अभय सिंह, भागीरथ दलाल उपस्थित रहे।