फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Agriculture Minister got the samples of medical college construction material filled

कृषि मंत्री ने भरवाए मेडिकल कॉलेज निर्माण सामग्री के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister got the samples of medical college construction material filled
औचक निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज की निर्माण सामग्री के सैंपल भरवाते कृषि मंत्री जेपी दलाल। सं? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने नव वर्ष के पहले दिन सुबह नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां पर स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिक अस्पताल के प्रत्येक बेड तक सेंट्रल पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज की निर्माण सामग्री के सैंपल लिए और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए इसकी गुणवत्ता की जांच करवा कर रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माण करने वाली फर्म के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार समझौता नहीं किया जाए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सबसे पहले कृषि मंत्री ने यहां पर बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और इसकी क्षमता के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही फिर से अस्पताल का दौरा करेंगे और किसी भी बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जांच करेंगे। यदि इस दौरान बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होती है तो उसके लिए संबंधित चिकित्सा अधिकारी जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आईसीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को आईसीयू की भी सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामान्य अस्पताल गरीब लोगों के लिए हैं। गरीब लोगों को सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। कृषि मंत्री ने इस दौरान शौचालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शौचालयों की नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। उन्होंने आपातकालीन वार्ड, महिला वार्ड, सर्जरी वार्ड, ऑर्थो आदि वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना की आशंकित तीसरी लहर के चलते कोरोना बेड की संख्या बढ़ाई जाए। इसके साथ ही ग्रामीण अंचल पीएचसी, सीएचसी और एसडीएच आदि स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना बीमारी के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीईओ जिला परिषद कुशल कटारिया, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, भाजपा जिला महामंत्री बृजपाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र मंढोली, उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनीष श्योराण, डॉ. कृष्ण, निजी सचिव जेपी दुबे, कर्मबीर चहड़, विजय फौगाट, राजकुमार यादव, सोनू शर्मा के अलावा अनेक चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed