फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Agriculture Minister did surprise inspection of civil hospital

कृषि मंत्री ने नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister did surprise inspection of civil hospital
नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों का हालचाल जानते कृषिमंत्री जेपी दलाल। साथ में उपायुक - फोटो : Bhiwani
भिवानी। प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से बातचीत की और उनको प्रदान किए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त आरएस ढिल्लो भी साथ रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने आपातकाल वार्ड में दाखिल मरीजों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे उपचार के बारे में नर्सिंग स्टाफ से फाइल मंगवाई। चिकित्सकों को बुलाकर डायग्नोज के बारे में जानकारी ली। कृषि मंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए अस्पताल में हर विभाग की प्रतिदिन की ओपीडी रिपोर्ट व दवाइयों के स्टॉक के बारे में उपायुक्त कार्यालय में रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने डेंगू व मलेरिया के रोगियों की रिपोर्ट भी प्रतिदिन भिजवाने को कहा। कृषि मंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना की आशंकित तीसरी लहर के चलते बचाव के लिए पूरी तरह से एहतियात बरती जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाई जाए। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. मनीष श्योराण, डॉ. मंजू कादयान, डॉ. सुनील उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed