फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   agriculture bill, protest, people

कृषि कानूनों के खिलाफ फिर फूटा विभिन्न संगठनों का गुस्सा, उपायुक्त कार्यालय का डेढ़ घंटे किया घेराव

Mon, 14 Dec 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
agriculture bill, protest, people
कृषि कानून के विरोध में शहर में प्रदर्शन करते विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर विभिन्न किसान व जनसंगठनों के साथ कर्मचारी एवं मजदूर संगठनों ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में उपायुक्त कार्यालय का डेढ़ घंटे तक घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को लघु सचिवालय परिसर के मुख्य गेट पर ही रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। नेहरू पार्क से लघु सचिवालय परिसर तक विभिन्न संगठनों ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर जिले के किसान, कर्मचारी, मजदूर व महिला संगठन सोमवार सुबह 11 बजे नेहरू पार्क में इकट्ठे हुए। प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, जय किसान आंदोलन, अखिल भारतीय कृृषक खेत मजदूर संगठन, सीटू, सर्व कर्मचारी संघ, जनवादी महिला समिति, एआईयूटीयूसी के सदस्यों की भागेदारी रही। किसानों के आंदोलन को विपक्षी राजनीतिक दल कांग्रेस, माकपा, आम आदमी पार्टी, बीएसपी ने भी समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार तीन कृृषि कानून व बिजली बिल 2020 लाकर देश के अन्नदाता किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई हैं। पिछले 18 दिन से सर्दी के बावजूद सड़कों पर हैं। प्रदर्शन में किसान सभा के करतार सिंह, कर्ण सिंह जैनावास, राजेश कूंगड, कामरेड ओमप्रकाश, किसान नेता गंगाराम श्योराण, बलबीर बजाड, भारतीय किसान यूनियन से मेवा सिंह आर्य, धर्मपाल भारीवास, जय किसान आंदोलन के युद्ववीर सिंह अहलावत, अखिल भारतीय कृृषक खेत मजदूर संगठन से जिले सिंह, रोहताश, मंगल सिंह खरेटा, ठाकुर अमर सिंह हालुवासिया, परमजीत सिंह मडडू, श्रीभगवान दहिया, दलजीत तालु, कमल सिंह प्रधान, सीटू जिला सचिव अनिल कुमार, कुलदीप सिंह, एआईयूटीयूसी से राजकुमार, सेवानिवृृत्त कर्मचारी नेता सज्जन कुमार सिंगला, रतन जिंदल, सुखदेव पालवास, जनवादी महिला समिति नेता संतोष देशवाल, शीला बलियाली, ज्ञान विज्ञान समिति नेता कुलभूषण आर्य, सर्व कर्मचारी संघ नेता सुभाष कौशिक व अश्वनी क्रांति मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों के अनशन में शामिल हुए किरण चौधरी समर्थक
भिवानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंदोलनकारी किसानों के साथ मिलकर शहर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण लेघां, हरिसिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, अशोक ढोला, परमजीत मडडू, कल्लू भट्ट, रविंद्र खरे, अमरपाल सरपंच नवा, पूर्व सरपंच जयभगवान यादव, पूर्व सरपंच करतार सिंह बामला, उमेद सिंह, कुलबीर निमडीवाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास
भिवानी। आम आदमी पार्टी ने किसानों के इस आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के बाहर आंदोलन के समर्थन में उपवास रखा। इस अवसर पर आप जिलाध्यक्ष दलजीत तालु ने कहा कि उपवास पवित्र होता है आम जनता भी हमारे किसानों के लिए उपवास करे व किसानों के संघर्ष की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करे। इस दौरान आप मध्य जोन के किसान संगठन मंत्री ओमबीर यादव, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भूप सिंह प्रजापति, बवानीखेड़ा संगठन मंत्री विजय फौजी, एससी सेल से रोहतास सिंगला, रमेश शर्मा, वीरेंद्र पांचाल, ज्ञानीराम, कुलभूषण गुप्ता, संदीप कुमार मौजूद रहे।

लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठे विभिन्न जनसंगठनों के लोग । संवाद न्यूज एजेंसी

लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठे विभिन्न जनसंगठनों के लोग । संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed