{"_id":"62fd20b88f9bf75fd92c916b","slug":"agitator-dies-due-to-deteriorating-health-in-rohanat-bhiwani-news-hsr6394312166","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहनात में धरना स्थल पर तबीयत बिगड़ने से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहनात में धरना स्थल पर तबीयत बिगड़ने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
बवानी खेड़ा (भिवानी)। गांव रोहनात को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव घोषित करने, पट्टियों में बंटी जमीन को गांव के नाम करने व अन्य मांगों को लेकर शहीद स्मृति स्थल पर सात दिन से चल रहे धरने पर बैठे आंदोलनकारी संतलाल की सेहत बिगड़ने से मौत हो गई। उनकी मौत से आंदोलनकारियों का प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। आंदोलनकारियों ने मांगें पूरी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।
गांव रोहनात के शहीद स्मृति स्थल पर 10 अगस्त से ग्रामीण धरनारत हैं। आंदोलनकारियों की मांग है कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बढ़चढ़कर भाग लेने वाले व अपनी जान की बाजी लगाने वालों शहीदों के गांव को स्वतंत्रता सेनानी गांव घोषित किया जाए। गांव की नीलाम हुई जमीन के बदले सरकार ने 57 प्लाट आवंटित किए थे, वे ग्रामीणों को तत्काल दिए जाएं। गांव की जमीन जो विभिन्न पट्टियों में बंटी है, उसे निरस्त कर के गांव के नाम की जाए।
बुधवार को धरनास्थल पर बैठे आंदोलनकारी संतलाल (55) की तबीयत बिगड़ गई। सुबह करीब 11 बजे उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उन्होंने धरनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को वहीं रख धरना जारी रखा। करीब छह घंटे बाद तहसीलदार आदित्य रंगा घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांग प्रशासन के सामने रख कर समाधान करवाने की बात कही। परंतु, ग्रामीण नहीं माने और चेतावनी दी कि जब तक प्रशासन मांगें नहीं मानता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। साथ में उन्होंने मांग रखी कि मृतक को शहीद का दर्जा दिए जाए। मृतक के परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही मृतक के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए। ग्रामीणों ने मांग रखी कि जब तक प्रशासन लिखित आश्वासन नहीं देता तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।