फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After two months, the construction work of Dinod Road started again.

Bhiwani News: दो माह बाद फिर शुरू हुआ दिनोद रोड का निर्माण कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
After two months, the construction work of Dinod Road started again.
दिनोद रोड पर फिर से काम शुरू होने के बाद आरसीसी का काम करते मजदूर।
भिवानी। पिछले दो माह से बंद पड़ा दिनोद रोड के निर्माण कार्य को शनिवार से फिर से शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये के बजट से लगभग डेढ़ किलोमीटर दायरे में आरसीसी पैटर्न पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रेल अंडरपास महापंचायत जीतुवाला के प्रयासों से 27 मई को इस सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी लेकिन कार्य रुक जाने से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल एक नवंबर को दिनोद रोड पर बनकर तैयार रेलवे ओवरब्रिज को वाहनों के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद इस मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ने लगा। ऐसे में श्याम बाग से तोशाम बाईपास जूई नहर तक दिनोद रोड का निर्माण कार्य अधर में लटका रहने से लोगों की समस्याएं और बढ़ गई थीं।
विज्ञापन

शनिवार को निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने दोबारा सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। इससे पहले दो जून को निर्माण एजेंसी की ओर से कच्ची सड़क तैयार कर दी गई थी लेकिन हवा में प्रदूषण बढ़ने के कारण एनजीटी के आदेशों के तहत निर्माण कार्य पर रोक लग गई थी। शनिवार को ठेकेदार द्वारा फिर से काम शुरू कराए जाने पर रेल अंडरपास महापंचायत जीतुवाला के संयोजक रोहताश वर्मा, महापंचायत के प्रधान शिवकुमार गोठवाल, महासचिव सुखबीर सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार, सुखबीर सिंह चौहान, रमेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया।उन्होंने उम्मीद जताई कि नए साल में दिनोद रोड का यह मार्ग करीब 60 हजार की आबादी के लिए सुगम यातायात के रूप में चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed