{"_id":"636699882cb494139047fc67","slug":"after-two-days-there-was-some-relief-in-pollution-aqi-dropped-to-360-bhiwani-news-hsr646362389","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद प्रदूषण में मिली थोड़ी राहत, एक्यूआई लुढ़कर 375 आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद प्रदूषण में मिली थोड़ी राहत, एक्यूआई लुढ़कर 375 आया
विज्ञापन
शहर में छाई स्मॉग की चादर। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में बढ़े प्रदूषण के कारण आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर को आंखों में जलन और सांस रोगियों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। हालांकि दो दिन के मुकाबले शनिवार को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को एक्यूआई 360 दर्ज हुआ। वहीं क्रशर, ईंट भट्टों को सरकारी आदेशों के बाद बंद कर दिया है। लेकिन भवन निर्माण पर अभी तक कोई रोक नहीं लग पाई है, जिसके कारण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में बनी फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं से भी प्रदूषण के स्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार सुबह चार बजे एक्यूआई 374, सुबह पांच बजे 377, छह बजे 376, सात बजे तक 374, सुबह आठ बजे 372, सुबह नौ 369, सुबह 10 बजे 365, सुबह 11 बजे 364, दोपहर 12 बजे 361, दोपहर एक बजे 358, दोपहर दो बजे 355, दोपहर तीन बजे 354, दोपहर चार बजे 354, दोपहर पांच बजे 360 दर्ज किया गया।
यह रहा पिछले 10 दिन का एक्यूआई
दिनांक एक्यूआई
05 नवंबर 375
04 नवंबर 395
03 नवंबर 439
02 नवंबर 232
01 नवंबर 297
31 अक्तूबर 299
30 अक्तूबर 307
29 अक्तूबर 335
28 अक्तूबर 302
27 अक्तूबर 273
एयर क्वालिटी इंडेक्स के मानक
एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) को 0-50 के बीच बेहतर, 51-100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच सामान्य, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। वहीं हवा में पीएम 10 का स्तर 100 और पीएम 2.5 60 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों के बाहर न निकलने की हिदायतें जारी
भिवानी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र व इसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर रूप से कम हो गई है।
उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ध्यान के रखते हुए श्वसन, हृदय या अन्य पुरानी बीमारियों वाले लोग जहां तक संभव हो वो बाहरी गतिविधियों से बचने की कोशिश करें। जितना संभव हो ये सभी लोग घर के अंदर ही रहे। संवाद