फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After three months, the mystery of the murder solved: the rivalry was the murder of Ishwar by attacking him with a brick

तीन माह बाद सुलझी हत्याकांड की गुत्थी : रंजिशन की थी ईंट से हमला कर ईश्वर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
After three months, the mystery of the murder solved: the rivalry was the murder of Ishwar by attacking him with a brick
भिवानी। तीन माह बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। हत्या आरोपी के साथ-साथ पुलिस को मृतक की पहचान भी मिली। मृतक की पहचान ईश्वर वासी बादशाहपुर हिसार के रूप में हुई है, वहीं गिरफ्तार आरोपी मनोज भी हिसार का ही रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने रंजिश में ईश्वर के सिर में ईंट से हमला कर जान ली थी। दोनों ही ट्रेनों के अंदर सामान चोरी करते थे। जिसके चलते जेल भी जा चुके थे।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में सब्जी मंडी एसोसिएशन प्रधान सुशील कुमार ने शिकायत दी थी। उसने पांच नवंबर 2021 की सुबह सब्जी मंडी के सामने हनुमान मंदिर की दीवार के साथ खाली पड़े तख्त पर खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव देखा। जानकारी मिलने के बाद डीएसपी हेडक्वाटर वीरेंद्र सिंह व सीआईए की टीम के साथ औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ था। जिसकी कॉल डिटेल भी पुलिस ने खंगाली तो पता चला कि ये फोन भी ट्रेन में किसी मुसाफिर का चोरी किया हुआ था। इस बाद सीआईए प्रथम के इंचार्ज योगेश कुमार की टीम के इंचार्ज एएसआई प्रीतम ने मामले में सेक्टर 13 चौक से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान मनोज वासी सिंघवा हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी मनोज ने बताया कि मृतक ईश्वर वासी बादशाहपुर हिसार कर रहना वाला था। ईश्वर से उसकी जेल में मुलाकात हुई थी। वे दोनों ही ट्रेन में सामान चोरी करते थे। ईश्वर के साथ उसकी किसी बात को लेकर रंजिश थी। इसी के चलते बातों बातों में उसका विवाद हुआ और उसने ईंट से ईश्वर के सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ईंट को भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed