फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After meeting the SDM, the ex-soldier said: Ready to go to the border again

एसडीएम से मिलकर पूर्व सैनिक बोले : फिर से बॉर्डर पर जाने को तैयार

Thu, 08 May 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 08 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
After meeting the SDM, the ex-soldier said: Ready to go to the border again
एसडीएम डॉ अशवीर नैन के साथ  पूर्व सैनिक। 
तोशाम (भिवानी। ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में पूर्व सैनिकों में गजब उत्साह भर गया है। कई वर्ष देशसेवा में लगाने वाले पूर्व सैनिकों ने एसडीएम डॉ. अशवीर नैन से मुलाकात कर कहा कि हम फिर से बॉर्डर पर जाने को तैयार हैं। यदि हमारा मुख्यालय फिर से कॉल करे तो हमारा बोरिया-बिस्तर अभी भी तैयार हैं। हम कूच करने में देरी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम डॉ. अशवीर नैन से उपमंडल परिसर भवन में स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। एसडीएम ने पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से सभी को गर्व है। अब पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेने में भारत को देर नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम से मुलाकात कर पूर्व सैनिकों ने कहा कि आतंक के खिलाफ कार्रवाई करने का यह सही मौका है। यह बहुत बड़ी कार्रवाई की गई है। भारत सरकार ने उम्मीद से बड़ी कार्रवाई की है। जेएंडके में एलओसी के उस पार से आतंकवादी आ रहे हैं। उनसे जो मुठभेड़ होती थी वो जंगलों में होती थी। ज्यादातर वहीं मार दिए जाते हैं। इस मौके पर पूर्व सैनिक संघ के हल्का प्रधान सूबेदार चांदवीर सिंह, कैप्टन नौरंग सिंह, कैप्टन उजिंद्र सिंह, कैप्टन अनूप सिंह, नायब सूबेदार रामचन्द्र, नायब सूबेदार प्रेम प्रकाश, नायब सूबेदार महेंद्र सिंह, नायक बीर सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed