फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After DRO and SDM, people kept wandering in Bhiwani Tehsil office on Monday for land registry.

Bhiwani News: डीआरओ और एसडीएम के बाद सोमवार को भिवानी तहसील कार्यालय में भी भूमि रजिस्ट्री के लिए भटकते रहे लोग

Mon, 10 Feb 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
After DRO and SDM, people kept wandering in Bhiwani Tehsil office on Monday for land registry.
लघु सचिवालय में पूछताछ करते लोग।
भिवानी। जिला राजस्व अधिकारी और एसडीएम भिवानी की ओर से भूमि रजिस्ट्री से हाथ पीछे खींचने के बाद सोमवार को भिवानी तहसील कार्यालय में भी रजिस्ट्री के लिए लोग दिनभर भटकते रहे। दरअसल, भूमि रजिस्ट्री के लिए लोगों ने ऑनलाइन टोकन कटवाए थे, लेकिन नायब तहसीलदार बवानीखेड़ा चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण व्यवस्था बिगड़ गई।
विज्ञापन

शाम को तहसील कार्यालय में मात्र 20 भूमि रजिस्ट्री कराई गई, जबकि रजिस्ट्री कराने के लिए 70 से अधिक ऑनलाइन टोकन काटे गए थे। रजिस्ट्री के लिए तहसील कार्यालय में पहुंचे लोगों ने बताया कि दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को तहसील कार्यालय खुला था, लेकिन अधिकारी के बाहर होने की उन्हें कोई पहले कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

भिवानी तहसील कार्यालय में भूमि रजिस्ट्री घोटाले और गड़बड़झाले उजागर होने के बाद से ही हड़कंप मचा है। जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में करीब दस दिन से भूमि रजिस्ट्री बंद है। इसी तरह सप्ताहभर से अधिक अरसे से एसडीएम भिवानी भी कोई भूमि रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। ऐसे में भिवानी तहसीलदार में तहसीलदार और नायब तहसीलदार ही भूमि रजिस्ट्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनदिनों नायब तहसीलदार की रजिस्ट्री का शेड्यूल चल रहा है। ऐसे में सोमवार को नायब तहसीलदार बवानीखेड़ा में नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनावी ड्यूटी में चले गए। जबकि सुबह से ही लोग भूमि रजिस्ट्री के टोकन कटाकर काउंटर पर पूछताछ करने में जुटे रहे। इस दौरान उन्हें अधिकारी कब तक लौटेंगे इसकी भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई। कई लोग तो कई घंटे इंतजार कर वापस लौट गए। जबकि शाम को ही नायब तहसीलदार ने कार्यालय में लौटकर रजिस्ट्री की।
----
साइट धीमी चली, ऑपरेटर भी छुट्टी पर गया
भिवानी तहसील कार्यालय में सोमवार को भूमि रजिस्ट्री की साइट भी काफी धीमी चल रही थी और एक ऑपरेटर भी अचानक छुट्टी पर चला गया। इस वजह से भी तहसील कार्यालय में भूमि रजिस्ट्री को लेकर व्यवस्था और अधिक बिगड़ गई। हालांकि रजिस्ट्री क्लर्क की मदद से अंतिम चरण में कुछ भूमि रजिस्ट्री कराई गई। इनमें भी घंटों का समय लग गया।
------

खून के रिश्ते में कराने आए थे भूमि रजिस्ट्री, टोकन भी कटाया, अधिकारी नहीं पहुंचा
बेटे के नाम खून के रिश्ते में भूमि की रजिस्ट्री कराने का टोकन कटाया था। लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचा। काउंटर पर पूछने पर भी कर्मचारी यह नहीं बता पा रहे हैं कि नायब तहसीलदार कब तक आएगा। पहले हमें अधिकारी के बाहर होने की कोई जानकारी नहीं थी। कई घंटों से इंतजार कर रहे हैं।
-रामप्रताप भानगढ़ निवासी।
----

सुबह कटाया था टोकन, तीन घंटे से नहीं आया कोई अधिकारी
खून के रिश्ते में संदीप के नाम भूमि की रजिस्ट्री कराने के लिए सुबह टोकन कटवाया था। तीन घंटे से तहसील में कोई अधिकारी रजिस्ट्री के लिए नहीं पहुंचा है। कर्मचारी भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। पहले भी आए थे, लेकिन दो दिन सरकारी छुट्टी के बाद सोमवार को आज फिर कार्यालय खुला था। लेकिन अब अधिकारी नहीं है।
-मनीष निवासी भिवानी।
----

मैंने सुबह टोकन कटाते समय पता किया तो बताया गया था कि 63 टोकन बुक हो चुके हैं। इसके बाद भी टोकन काटे जा रहे हैं। टोकन लेकर तहसील कार्यालय में आया तो पता चला कि नायब तहसीलदार को बवानीखेड़ा चुनावी ड्यूटी पर चले गए हैं। कई घंटों तक इधर उधर पता करता रहा, लेकिन अधिकारी नहीं आया। पहले भी इसी तरह टोकन कटाया था, लेकिन अधिकारी के नहीं आने की वजह से रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी।

-कमल सिंह निवासी भिवानी।
-------
भिवानी तहसील में नायब तहसीलदार का भूमि रजिस्ट्री का शेड्यूल निर्धारित किया हुआ है। सोमवार को शाम तक 20 लोगों की भूमि रजिस्ट्री की गई हैं। भूमि रजिस्ट्री पोर्टल का सर्वर धीमा चलने और एक कंप्यूटर ऑपरेटर अचानक छुट्टी पर जाने की वजह से थोड़ी दिक्कत जरूर हुई है। शाम को नायब तहसीलदार ने भूमि की रजिस्ट्री की हैं।
-राजेश, रजिस्ट्री क्लर्क, भिवानी तहसील कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed