फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After Chandigarh, now air conditioned buses will soon run from Bhiwani depot in Mathura and Delhi also

Bhiwani News: चंडीगढ़ के बाद अब मथुरा और दिल्ली में भी भिवानी डिपो से जल्द दौड़ लगाएंगी वातानुकूलित बसें

Tue, 14 Nov 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
After Chandigarh, now air conditioned buses will soon run from Bhiwani depot in Mathura and Delhi also
हरियाणा रोडवेज की नई एसी बस।  संवाद
भिवानी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ रूट के बाद अब मथुरा और दिल्ली में भी भिवानी डिपो की वातानुकूलित बसें जल्द दौड़ लगाएंगी। भिवानी डिपो को पांच नई वातानुकूलित बसें मिल चुकी हैं। इसमें से एक बस पहले ही भिवानी से चंडीगढ़ चलाई जा रही है, जबकि चार नई वातानुकूलित बसों में इसी सप्ताह दो बस ऑनरूट हो जाएंगी।
इसकी इंश्योरेंस और पासिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि दो बसों की इंश्योरेंस की प्रक्रिया चल रही है। भिवानी डिपो में अब 200 रोडवेज बसों का बेड़ा हो गया है। जबकि 25 बसों का किलोमीटर स्कीम के तहत संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

भिवानी डिपो को दस नई वातानुकूलित बस मिलेंगी। इसमें से पांच वातानुकूलित बस भिवानी डिपो में शामिल कर दी गई हैं। फिलहाल पांच में से तीन वातानुकूलित बस अब ऑनरूट हो जाएंगी। दो नई वातानुकूलित बसों को इसी सप्ताह से भिवानी से मथुरा और दिल्ली के रूट पर दौड़ाया जाएगा। ये दोनों ही रूट भिवानी डिपो की आमदनी वाले रूट हैं, जिन पर लग्जरी बसों की भी डिमांड अब आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी से दिल्ली तक रोडवेज की करीब 20 से अधिक सामान्य बस चलाई जा रही हैं। जबकि इस रूट पर रोडवेज की वातानुकूलित चलने वाली ये पहली बस होगी। इसी तरह मथुरा रूट पर भी दो बस पहले ही चल रही हैं, मगर वातानुकूलित ये पहली बस होगी। इससे यात्रियों को गर्मी और सर्दी में मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी और सफर भी सुहाना होगा। हालांकि वातानुकूलित रोडवेज बसों में सामान्य बसों से करीब डेढ़ गुना अधिक किराया भी यात्रियों को सुविधा पाने के लिए देना होगा।


मथुरा के लिए एक और दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी दो वातानुकूलित बस
रोडवेज प्रशासन ने वातानुकूलित बसों की इंश्योरेंस और पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें रूटों पर दौड़ाने की तैयारी भी कर ली हैं। फिलहाल भिवानी से चंडीगढ़ रूट पर एक वातानुकूलित बस चल रही है। इसी तरह मथुरा रूट पर एक वातानुकूलित बस चलेगी। जबकि दिल्ली रूट पर दो वातानुकूलित बस चलाई जाएंगी। इसी सप्ताह रोडवेज अधिकारी सामान्य बसों के साथ ही वातानुकूलित बसों के संचालन का शेड्यूल भी जारी कर देंगे।


24 सामान्य और 13 नई मिनी बसें भी हो गई भिवानी रोडवेज बेड़े में शामिल
हाल ही में भिवानी डिपो में बसों की कमी दूर करने के लिए 24 सामान्य लेलैंड नई बसों को शामिल किया गया है। जबकि आयशर कंपनी की 13 मिनी बसें भी भिवानी डिपो में आ चुकी हैं। भिवानी डिपो में तोशाम सब डिपो भी शामिल है। जबकि हाल ही में लोहारू सब डिपो को भी दादरी से भिवानी डिपो में स्थानांतरित किया है। फिलहाल लोहारू सब डिपो का नॉरम शामिल नहीं है।


लोकल रूटों पर भी नहीं रहेगी रोडवेज बसों की मारामारी
नई बसों के शामिल होने के साथ ही लोकल रूटों पर भी बसों की मारामारी की समस्या कम होगी, क्योंकि लंबी दूरी के रूटों पर दौड़ने वाली बसें कई लोकल रूटों को भी कवर करेंगी। एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य तक जाने वाली बसों को भिवानी से वाया कई अन्य शहरों का रूट भी दिया गया है। इसका फायदा भिवानी से उन शहरों तक जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा।

रोडवेज बेड़े में पांच नई वातानुकूलित बस आ चुकी हैं, जिनमें तीन वातानुकूलित बसों का संचालन मथुरा और दिल्ली रूट पर किया जाएगा। पहले से ही भिवानी-चंडीगढ़ रूट पर एक वातानुकूलित बस चल रही है। फिलहाल लोकल रूटों पर भी बसों की स्थिति बेहतर हुई है। रोडवेज प्रशासन यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।
-डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article