फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After befriending a woman online, she was tricked into sending expensive gifts, and she was cheated of Rs 82,000.

Bhiwani News: महिला से ऑनलाइन दोस्ती कर महंगे उपहार भेजने का दिया झांसा, 82 हजार ठगे

Thu, 18 Apr 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 18 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
After befriending a woman online, she was tricked into sending expensive gifts, and she was cheated of Rs 82,000.
भिवानी। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में एक महिला से ऑनलाइन दोस्ती कर उसे महंगे विदेशी उपहार भेजने का झांसा देकर 82 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह घरेलु कार्य करती है। उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। जिस पर उससे ऑनलाइन दोस्ती का करने का झांसा दिया और उसे उपहार में डायमंड रिंग व आई फोन कोरियर से भेजने के लिए कहा। कुछ दिन बाद उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई। जिस पर बोलने वाले ने खुद को कस्टम विभाग से अधिकारी बताया और कहा कि उसके महंगे विदेशी गिफ्ट आए हैं, जिनका टैक्स भुगतान करना होगा। अन्यथा यह सामान जब्त होगा और उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद महिला ने अपने बेटे से भी बात कराई तो उसके बेटे को भी गिरफ्तार करने की बात कही। इसके बाद सीएससी सेंटर पर जाकर बताए गए खाता में 82 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए। इसके बाद उसका कोई महंगा उपहार नहीं आया। साइबर क्राइम पुलिस ने इस संबंध में महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed