फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   After 49 years, HSVP begins preparations to hand over Industrial Sectors 21 and 26 to HSIDC

Bhiwani News: 49 साल बाद एचएसवीपी ने औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 को एचएसआईडीसी को सौंपने की तैयारी शुरू की

Tue, 02 Sep 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
After 49 years, HSVP begins preparations to hand over Industrial Sectors 21 and 26 to HSIDC
​भिवानी में औद्योगिक इकाई
भिवानी। शहर के औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 को 49 साल बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की जगह हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचएसआईडीसी) के अधीन लाने की तैयारी शुरू हो गई है। अब तक इन दोनों सेक्टरों का विकास कार्य और रखरखाव एचएसवीपी कर रहा था लेकिन जल्द ही इसका जिम्मा एचएसआईडीसी के पास होगा। इस संबंध में पत्राचार पूरा कर लिया गया है और स्थानांतरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

औद्योगिक सेक्टरों के रखरखाव को लेकर एमओयू साइन होना बाकी है। नगर परिषद बजट मुहैया कराएगी जबकि तकनीकी कामकाज एचएसआईडीसी करेगी। जिला उद्योग संघ ने भी एचएसआईडीसी को जिम्मेदारी सौंपे जाने का स्वागत करते हुए सफाई, स्ट्रीट लाइट और पार्कों के रखरखाव में सहयोग की बात कही है, हालांकि सीवर और पानी पब्लिक हेल्थ विभाग को सौंपने की मांग रखी है।
विज्ञापन

शहर के रोहतक रोड स्थित औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 का निर्माण 1976 में शुरू हुआ था। शुरुआत में यहां मात्र 11 उद्योग स्थापित हुए थे लेकिन अब दोनों सेक्टरों में ढाई से पौने तीन सौ तक औद्योगिक इकाइयां विकसित हो चुकी हैं। एचएसवीपी ने यहां सीवर, पेयजल और बरसाती पानी की निकासी के लिए नई लाइनें डालीं, ग्रीन बेल्ट और पार्कों का नवीनीकरण कराया, साथ ही 18 करोड़ रुपये की लागत से सीईटीपी (सामूहिक अपशिष्ट शोधन संयंत्र) भी तैयार किया गया जो तीन साल से चालू नहीं हो पाया है। उद्योगपतियों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अधूरे कामों के चलते औद्योगिक सेक्टर अब भी बदहाल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



औद्योगिक इकाइयां हो चुकी हैं उद्योग विभाग में स्थानांतरित
भिवानी के औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 की सभी औद्योगिक इकाइयां एचएसआईडीसी के अधीन आ चुकी हैं। इन प्लांटों के रखरखाव के लिए खर्च की वसूली प्लांट संचालकों से ही की जाती है। औद्योगिक इकाइयों से संबंधित प्लांटों के आवंटन और उनके स्थानांतरण का जिम्मा भी एचएसआईडीसी का है। -संजय मित्तल, स्टेट ऑफिसर, एचएसआईडीसी, भिवानी

2022 में जारी हुआ था नोटिफिकेशन, होना है एमओयू साइन
भिवानी के औद्योगिक सेक्टरों के संबंध में 2022 में हरियाणा सरकार का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसके तहत नगर परिषद भिवानी और एचएसआईडीसी की तकनीकी विंग के बीच एमओयू साइन होना है। फिलहाल दोनों सेक्टरों का रखरखाव एचएसवीपी द्वारा ही किया जा रहा है। एमओयू साइन होने के बाद एचएसआईडीसी रखरखाव का जिम्मा संभालेगी, जबकि नगर परिषद इसके लिए बजट उपलब्ध कराएगी। -रवींद्र जाखड़, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईडीसी, भिवानी

एचएसवीपी की तरफ से दोनों सेक्टर एचएसआईडीसी को देने की हो चुकी तैयारी
औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 का रखरखाव वर्तमान में एचएसवीपी के पास है लेकिन इन्हें जल्द ही एचएसआईडीसी को सौंप दिया जाएगा। इस संबंध में पत्र भेजा जा चुका है और सेक्टरों के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भविष्य में इन सेक्टरों में विकास और रखरखाव का काम एचएसआईडीसी करेगी। -भूपेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी, भिवानी


सीवर और पानी पब्लिक हेल्थ संभाले, सफाई और स्ट्रीट लाइट पर हम देंगे ध्यान
औद्योगिक सेक्टर 21 और 26 में ढाई सौ से ज्यादा औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। करोड़ों रुपये के विकास कार्य होने के बावजूद कई काम अधूरे हैं, सीईटीपी भी चालू नहीं हो पाया है। ऐसे में उद्योग संघ सफाई, स्ट्रीट लाइट और पार्कों के रखरखाव में सहयोग को तैयार है, लेकिन पानी और सीवर का जिम्मा पब्लिक हेल्थ विभाग को सौंपने की मांग करता है।-शैलेंद्र जैन, अध्यक्ष, भिवानी उद्योग संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed