{"_id":"63fbb452b54a29c4b50df864","slug":"after-25-years-the-road-from-hanuman-gate-to-ghosian-chowk-will-be-dazzling-in-125-crore-bhiwani-news-c-21-1-66426-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 25 साल बाद सवा करोड़ में चकाचक होगा हनुमान गेट से घोसियान चौक तक का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 25 साल बाद सवा करोड़ में चकाचक होगा हनुमान गेट से घोसियान चौक तक का मार्ग
Mon, 27 Feb 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर में करीब ढाई दशक बाद हनुमान गेट से घोसियान चौक तक की सड़क सवा करोड़ के बजट से जल्द चकाचक होगी वहीं शहर के सरकुलर रोड डिवाइडर पर भी लोहे की रेलिंग लगा हादसों पर लगाम लगाई जाएगी। इतना ही नहीं गांव नौरंगाबाद बस स्टैंड से मुख्य सड़क निर्माण का काम भी 76 लाख के बजट से जल्द शुरू होगा। हालुवास श्मशान घाट तक जाने वाला मार्ग भी चकाचक किया जाएगा। बीएंडआर विभाग ने सड़क निर्माण की छह परियोजनाओं के टेंडर कराए हैं, जिन पर जल्द ही निर्माण एजेंसी को काम अलॉट किए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग ने शहर की खस्ताहाल सड़कों की सुध ली है। ये वे मुख्य सड़कें हैं, जिनका करीब 25 साल से कोई जीर्णोंद्धार तक नहीं हुआ है। इन सड़कों पर अब करोड़ों रुपयों का बजट खर्च कर इन्हें चकाचक किया जाएगा। हालांकि अधिकतर मुख्य सड़क ब्लॉक से बनेंगी। जिन पर ठप सीवर से सड़क टूटकर बिखरने का भी कोई असर नहीं रहेगा वहीं सड़क धंसने पर भी उन्हें आसानी से फिर से समतल किया जा सकेगा। बीएंडआर ने करीब छह सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद उनकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। जिन पर जल्द ही अब काम निर्माण एजेंसियों को अलॉट होगा। जिसके बाद अगले दो से तीन माह के अंदर इनका काम भी पूरा हो जाएगा। शहर के अंदर एनएचएआई की सड़कों के जीर्णोंद्धार का काम भी चल रहा है। ऐसे में बीएंडआर के दायरे में आने वाली सड़कों पर भी अब काम शुरू होगा। जिसके बाद शहर की सड़कों की हालत पहले से काफी बेहतर हो जाएगी।
इन सड़कों पर होगा काम, ये होगा बजट
-हनुमान गेट से घोसियान चौक तक 700 मीटर सड़क एक करोड़ 24 लाख की लागत से बनेगी।
-पीपलीवाली जोहड़ी से रेलवे फाटक ढाणा रोड 4600 मीटर लंबी सड़क तीन करोड़ 42 लाख से बनेगी। इस इलाके में ठप सीवर की वजह से सड़क काफी हिस्से में खस्ताहाल है।
विज्ञापन
-भीम स्टेडियम रोड महिला थाने के सामने से चिड़ियाघर मोड़ तक 1300 मीटर बनेगा। जिस पर 2 करोड़ 59 लाख का बजट खर्च होगा। इसकी चौड़ाई सात मीटर से 10 मीटर तक की जाएगी।
-नौरंगाबाद गांव की मुख्य सड़क 300 मीटर लंबाई तक 76 लाख रुपये में बनाई जाएगी। सड़क के बीच में डिवाइडर भी रहेगा।
-हालुवास गेट से शमशान घाट तक 810 मीटर लंबी सड़क 79 लाख रुपये में बनाई जाएगी। इस हिस्से में कई जगह ब्लॉक व तारकोल की सड़क है, जिसे नए सिरे से तैयार किया जाएगा।
-हांसी गेट से घंटाघर होते हुए देवसर चुंगी चौक तक सड़क के बीचोबीच डिवाइडर पर 1515 मीटर लंबाई तक 88 लाख रुपये के बजट से लोहे की रेलिंग लगाई जाएगी।
अधिकारी बोले
शहर के अंदर सड़क निर्माण कार्यों के टेंडर कराए गए हैं। जल्द ही इन पर निर्माण एजेंसियों को काम अलॉट कर दिया जाएगा। सरकुलर रोड के कुछ हिस्से के डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग लगेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द काम शुरू कराएंगे।
-कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता, बीएंडआर विभाग भिवानी।