फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Advocates arriving to deposit outstanding dues

कोर्ट: जिला न्यायालय परिसर में छुट्टी के बावजूद बार कार्यालय में बकाया देय जमा कराने पहुंच रहे अधिवक्ता

Sat, 28 Dec 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 28 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Advocates arriving to deposit outstanding dues
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अधिवक्ताओं में उत्साह बढ़ गया है। इनदिनों जिला न्यायालय परिसर में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है लेकिन इस दौरान बार चुनाव में हिस्सेदारी और मतदान के लिए पंजीकृत अधिवक्ता बार के देय शुल्क जमा कराने पहुंच रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को कराया जाएगा। मतदाता सूची दस जनवरी तक संशोधित की जानी है। इसीलिए पंजीकृत अधिवक्ताओं को बार के देय शुल्क जमा कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बार चुनाव का कार्यक्रम जारी होने के बाद से ही अधिवक्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। बार में चुनाव लड़ने और मतदान करने के इच्छुक अधिवक्ता अपना शपथपत्र के साथ देय शुल्क भी जमा करा रहे हैं। मतदान से पहले सभी अधिवक्ताओं को शपथपत्र देना होगा कि वह बार चुनाव में मतदान करेगा। इस शपथपत्र के बाद वह किसी दूसरी जगह वोट नहीं डाल पाएंगे। हालांकि बार की ओर से निर्धारित शुल्क जमा कराना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed