फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Advocates' activity increased in the court premises regarding the Bar Council elections.

Bhiwani News: बार काउंसिल चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में बढ़ी अधिवक्ताओं की सक्रियता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Advocates' activity increased in the court premises regarding the Bar Council elections.
बार काउंसिल चुनाव को लेकर चर्चा करते अधिवक्ता।
भिवानी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सात साल के लंबे इंतजार के बाद हो रहे बार काउंसिल चुनावों को लेकर भिवानी जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। आमतौर पर यह चुनाव पांच साल में एक बार होते हैं लेकिन इस बार विलंब के कारण चुनावी माहौल और भी ज्यादा गर्म नजर आ रहा है। 17 और 18 मार्च को होने वाले मतदान से पहले कोर्ट परिसर में चर्चाओं और जनसंपर्क का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन

बार काउंसिल चुनाव में कुल 157 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें 53 महिला और 104 पुरुष अधिवक्ता शामिल हैं। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप तंवर ने बताया कि इन चुनावों में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के अधिवक्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भिवानी से ताल्लुक रखने वाले पांच अधिवक्ता भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच खाली समय में चुनावी चर्चा प्रमुख विषय बनी हुई है। कौन प्रत्याशी आगे है और किसकी स्थिति कमजोर है, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पांच साल में एक बार होने वाले इन चुनावों में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता भी स्वयं प्रचार की कमान संभाले हुए हैं और दिनभर एक चैंबर से दूसरे चैंबर में जाकर समर्थन व वोट की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भिवानी जिला न्यायालय में करीब तीन हजार अधिवक्ता पंजीकृत हैं। नियमित प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं की बार काउंसिल और जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में विशेष सक्रियता देखने को मिलती है। इस बार चुनावी मैदान में कई युवा चेहरे भी हैं, जिससे मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है। युवा अधिवक्ता पहली बार मतदान को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed