फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Advocate Bhupendra Bhardwaj became the president

Bhiwani News: अधिवक्ता भूपेंद्र भारद्वाज बने ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष

Sat, 03 May 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Advocate Bhupendra Bhardwaj became the president
अधिवक्ता भूपेंद्र भारद्वाज के साथ ट्रस्ट के सदस्य और अन्य। 
भिवानी। महम रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं हरियाणा शेखावाटी ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट समिति के सदस्य शिलकराम शर्मा ने ट्रस्टियों एवं समाज के व्यक्तियों और सभी सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पार्षद पंडित मांगेराम शर्मा ने की।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने आश्रम को चलाने के लिए मुंढाल निवासी ट्रस्टी भूपेंद्र भारद्वाज को सर्वसम्मति से ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने विद्या मार्तंड पंडित सीताराम शास्त्री की ओर से 100 वर्ष पूर्व समाज के निमित्त बच्चों की शिक्षा, संस्कृत और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए आश्रम के बारे में पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान रामकिशन शर्मा, तारकेश्वर कौशिक, महेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, प्रधान सुभाष शर्मा, विनोद धारेडू, मनोज वशिष्ठ, देवानंद रबला, अरविंद बामला, राकेश गौड़, चंद्रभान धारेडू, रामोतार नोरंगाबाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो प्रदेश महासचिव ने किया धनाना अनाज मंडी का निरीक्षण
भिवानी। इनेलो के प्रदेश महासचिव सुनील लांबा के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांव धनाना अनाज मंडी का निरीक्षण किया। आरोप लगाया कि सरकार व मंडी प्रशासन का ध्यान किसान हित की तरफ नहीं है। इसके चलते किसानों की खून-पसीने की मेहनत से उगाई गई गेहूं की फसल पानी में बह रही है।

इस मौके पर इनेलो प्रदेश महासचिव सुनील लांबा ने कहा कि गांव धनाना की अनाज मंडी इनेलो शासनकाल में बनी थी। जो कि करीबन 13 से 14 एकड़ में है। इनेलो शासनकाल में इस मंडी को करीबन दो एकड़ स्थान पर पक्का बनाया गया था तथा बाकी जगह कच्ची थी। लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी इस मंडी की सुधार की तरफ न तो सरकार व न ही मंडी प्रशासन का ध्यान गया। इसके चलते किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।


उन्होंने बताया कि बीते रोज आई बारिश के कारण भी मंडी में पानी भर गया, जिसके चलते किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह से भीग गई। जिसका उठान नहीं करवाया जा रहा है। किसानों का भुगतान अटका हुआ है। इस अवसर पर बवानीखेड़ा हलका अध्यक्ष कृष्ण मिताथल, पूर्व हलका अध्यक्ष अशोक मैनेजर तिगड़ाना, जिला पार्षद संजय, युवा प्रधान निशांत ढ़ांडा, मेवा सिंह फौजी, सुभाष धानक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed