{"_id":"685da39a198f9f92c805b6da","slug":"admit-cards-for-secondary-and-senior-secondary-examinations-will-be-issued-from-june-27-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136041-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 27 जून से जारी होंगे सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 27 जून से जारी होंगे सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के प्रवेश पत्र
Fri, 27 Jun 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा तथा सेकेंडरी (शैक्षिक), सेकेंडरी सह-पूर्व मध्यमा द्वितीय वार्षिक (कंपार्टमेंट, आंशिक, पूर्ण विषयों की) परीक्षा जुलाई-2025 के प्रवेश-पत्र 27 जून से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर लाइव होंगे। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से पिछला अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, माता का नाम भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं मेें प्रदेशभर में 65 परीक्षा केंन्द्रों पर 27 हजार 636 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ मुनीश नागपाल ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट एक दिवसीय परीक्षा चार जुलाई (शुक्रवार) को संचालित होगी। प्रदेशभर में इस परीक्षा में 16 हजार 842 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 10,403 छात्र तथा 6,439 छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार सेकेंडरी (शैक्षिक) कंपार्टमेंट (ईआईओपी), आशिंक, पूर्ण विषयों की परीक्षाएं पांच जुलाई से आरंभ होकर 14 जुलाई तक संचालित होंगी। इस परीक्षा में 10 हजार 794 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। जिनमें 6,750 छात्र तथा 4,044 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए 27 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया गया है।