फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admissions will be held in ITI today even on holiday

Bhiwani News: आईटीआई में आज छुट्टी के दिन भी होंगे दाखिले

Sun, 21 Jul 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 21 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Admissions will be held in ITI today even on holiday
भिवानी। राजकीय आईटीआई में ओपन काउंसिलिंग का तीसरा राउंड चल रहा है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रविवार को भी आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। तीसरे राउंड में अब तक लगभग 50 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

चौथा राउंड एक हफ्ते बाद शुरू होगा। ओपन काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को उनके विषय को लेकर भी हेल्प डेस्क की तरफ से गाइड किया जा रहा है। आईटीआई में अभी तक मैकेनिकल इंजीनियर और कोपा में ही विद्यार्थियों का अधिक रुझान देखने को मिल रहा है। आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थी दाखिला करवाने के लिए अपने दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि काउंसिलिंग का तीसरा राउंड आईटीआई में चल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को दाखिला लेने में देरी न हो इसलिए रविवार को भी आईटीआई खोलने की घोषणा की गई है। इससे उन विद्यार्थियों को फायदा होगा जिन्होंने अभी तक दाखिला नहीं करवाया है और किसी कामकाज में व्यस्त होने की वजह से आईटीआई नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में कला संकाय में 80 प्रतिशत हो चुके हैं दाखिले



जिले के सभी महाविद्यालयों में भी दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग से किए जा रहे हैं। अब तक कला संकाय में 80 प्रतिशत दाखिले सभी कॉलेजों में हो चुके हैं। ऑडिट के जितने भी विषय हैं सब में तकरीबन सीटें भर चुकी हैं। वही एसएफएस वाले विषय में कुछ सीटें खाली हैं। इन विषयों में सीटें खाली रहने का कारण यह है कि इसमें ऑडिट के मुकाबले अधिक फीस होती है। विद्यार्थियों को फीस भरने या फिर विषय चुनने में परेशानी के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई में रविवार को भी दाखिले होंगे। रविवार को छुट्टी के दिन भी विद्यार्थी दाखिला करवा सकते हैं।
- बलवीर सिंह, प्राचार्य, महिला आईटीआई भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article