{"_id":"66ccdfc4ec6fd29bfa0e3e76","slug":"admissions-will-be-done-in-the-university-till-august-31-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-122228-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आईटीआई, कॉलेज और विश्वविद्यालय में 31 अगस्त तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आईटीआई, कॉलेज और विश्वविद्यालय में 31 अगस्त तक होंगे दाखिले
Tue, 27 Aug 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। आईटीआई, कॉलेज और विश्वविद्यालय में 31 अगस्त तक विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थियों को दाखिले के लिए यह अंतिम मौका मिला है। इसलिए जो विद्यार्थी अभी तक दाखिले से वंचित हैं वह अपने पसंदीदा कॉलेज एवं आईटीआई में जाकर दाखिले की अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले अपना दाखिला करवा लें।
दरअसल, जिले के सभी महाविद्यालयों, आईटीआई एवं विश्वविद्यालय में रिक्त सीटें और विद्यार्थियों के बार-बार आग्रह करने पर दाखिले की अंतिम तिथि को 23 अगस्त से बदलकर 31 अगस्त की गई है। जिले में कुछ कॉलेज ऐसे हैं जिसमें सभी संकाय में लगभग सीटें भर गई हैं। परंतु कुछ ऐसे विषय भी है जिनमें अभी तक अधिकतर सीटें खाली हैं। अंतिम तिथि तक जिन विषयों में सीट खाली थी वह भरने की संभावना है। इसके अलावा आईटीआई के नोडल अधिकारियों का भी यही कहना है कि 31 अगस्त तक सभी संस्था ने की सीटें लगभग भर जाएंगी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में भी 31 अगस्त तक दाखिले होने हैं। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं करवाया है वह तिथि खत्म होने से पहले अपना दाखिला करवा लें।
कॉलेज में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के लिए कई बार तारीख में तब्दीली की गई है। अभी भी अगर विद्यार्थी अपना दाखिला नहीं करवाते हैं तो यह उनकी गलती होगी। 31 अगस्त समाप्त होने से पहले हर विद्यार्थी को अपना दाखिला करवा लेना चाहिए। ताकि उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई रुकावट न सके। - अंकित शर्मा, नोडल अधिकारी, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय