फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Admission portal open, students will be able to combine subjects

पोर्टल ओपन, विषय संयोजन कर सकेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Admission portal open, students will be able to combine subjects
भिवानी। कॉलेजों में स्नातक के विभिन्न कोर्सों की खाली सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग की जा रही है। फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को एडमिशन पोर्टल पर विषय संयोजन करना जरूरी है। इसके बाद वे अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और फिजिकल काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे। कॉलेजों में अब फिजिकल काउंसिलिंग सोमवार को होगी। इसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थी मंगलवार को फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को कॉलेजों में फिजिकल काउंसिलिंग नहीं हुई। दरअसल जिन विद्यार्थियों का शुक्रवार को लगी लिस्ट में नाम आया था, उन्हें कॉलेज प्रशासन की ओर से फीस जमा करवाने का अच्छा मौका दिया है। विद्यार्थी शनिवार रात 12 बजे तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। साथ ही जिन विद्यार्थियों का लिस्ट मेें नाम नहीं आया वे पोर्टल पर आकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद वे सोमवार को होने वाली फिजिकल काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

------
विषय संयोजन भी बना परेशानी
काउंसिलिंग में विद्यार्थियों ने भले ही ऑनलाइन आवेदन कर दिया हो मगर उनका विषय संयोजन ठीक से न होने के कारण वे दाखिला से वंचित रह गए। विद्यार्थियों ने इन विषयों का चयन किया, जिनमें पहले ही सीटें कम थी। सबसे अधिक मारामारी कला संकाय में रही, जिसमें अधिकतर विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, हिंदी के साथ इतिहास, राजनीति शास्त्र विषय का चयन किया, जिसमें कट ऑफ लिस्ट काफी हाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कॉलेजों में फिलहाल फिजिकल काउंसिलिंग चल रही है, जिसमें भाग लेने वाले विद्यार्थी का पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन होना जरूरी है। विद्यार्थी कॉलेज की खाली सीटों का विषय संयोजन जरूर देख लें, ताकि उन्हें दाखिला मिल सकें। खास फिजिकल काउंसिलिंग में विषय संयोजन बेहतर न होने के कारण कई विद्यार्थी दाखिला से वंचित रह गए।
- प्रो. रेखा शर्मा, एडमिशन नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed