फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Administrator gave instructions to solve the problems of the sector immediately

प्रशासक ने दिए सेक्टर की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Administrator gave instructions to solve the problems of the sector immediately
भिवानी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हिसार जोन के प्रशासक राजेश जोगपाल की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में जोगपाल ने अधिकारियों से सेक्टरों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेक्टरों में रहने वाले लोगों के समक्ष पेयजल, सड़क व सीवर लाइन जाम से संबंधित समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति के शेड्यूल के बारे में लोगों को जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ-साथ यदि पेयजल पाइपलाइन कहीं पर लीकेज है तो उसको तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाया जाए।
विज्ञापन

प्रशासक जोगपाल ने निर्देश दिए कि सीवर की सही ढंग से निकासी के लिए सीवर लाइन की सफाई होना भी जरूरी है। इसके लिए समय पर एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों के पास में भेजा जाए, ताकि लाइनों की सफाई करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि यदि नागरिकों द्वारा कहीं पर सीवर लाइन बंद होने की शिकायत की जाती है तो उसको गंभीरता से लेकर सफाई करवाई जाए। उन्होंने पार्कों व ग्रीन बेल्ट में सफाई व्यवस्था व लाइटों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि शहर में शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन रोड का निर्माण शुरू कर दिया है। इस पर करीब 90 लाख की लागत आएगी। बासिया भवन से हाउसिंग बोर्ड के सामने से होकर चिड़ियाघर रोड तक जाने वाली सड़क की मरम्मत का डेंटर लगाया जा चुका है जो कि 13 अक्तूबर को खुलेगा। जोगपाल ने निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत कार्य में सही निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाए। इस दौरान भिवानी के एसडीएम एवं एचएसवीपी के एस्टेट ऑफिसर संदीप कुमार अग्रवाल के अलावा हिसार व जींद के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed