फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Administration removes illegal construction from Bhiwani to Tigdana Road behind City Station

Bhiwani News: प्रशासन ने सिटी स्टेशन के पीछे भिवानी से तिगड़ाना रोड से हटाए अवैध निर्माण

Sat, 17 May 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Administration removes illegal construction from Bhiwani to Tigdana Road behind City Station
अवैध निर्माण को गिराती जेसीबी मशीन।
भिवानी। नगर योजनाकार विभाग ने शुक्रवार को अवैध निर्माण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने सिटी स्टेशन के पीछे भिवानी से तिगड़ाना रोड पर लगभग 10 एकड़ में फैली कॉलोनी से अवैध निर्माण को हटाया।
विज्ञापन


नगर योजनाकार विभाग के अनुसार सिटी स्टेशन के पीछे मौजा भिवानी लोहड़ व तिगड़ाना में भिवानी से तिगड़ाना रोड पर बनी अवैध कॉलोनी से अवैध निर्माण हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी ने जिला उद्यान अधिकारी देवीलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई। डीसी ने बताया कि विभाग के अनुसार सिटी स्टेशन के पीछे लगभग 10 एकड़ में 8 डीपीसी, 15 चहारदीवारी व दो अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है और इसको हटाने का यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed