{"_id":"6aa1acb489217d5cb9062a17","slug":"adc-to-coordinate-with-departments-for-air-quality-improvement-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156776-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वायु गुणवत्ता सुधार के लिए एडीसी करेंगे विभागों से समन्वय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वायु गुणवत्ता सुधार के लिए एडीसी करेंगे विभागों से समन्वय
विज्ञापन
भिवानी। वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए आईईसी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने एडीसी को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। एडीसी विभागों से समन्वय कर जिले में वायु गुणवत्ता क्रियान्वयन का कार्य करेंगे।
डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि जिला नोडल अधिकारी वायु गुणवत्ता से संबंधित आईईसी गतिविधियों के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी तथा संबंधित विभागों और एजेंसियों से समन्वय स्थापित करेंगे। जिला गतिविधि कैलेंडर तैयार करवाकर उसके अनुसार जागरूकता गतिविधियों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से आमजन को वायु गुणवत्ता और इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संबंधित विभागों और कार्यालयों को जिला नोडल अधिकारी को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सितंबर से मार्च 2027 तक चलेगा आईईसी एक्शन प्लान
डीसी ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सितंबर से मार्च 2027 तक के लिए तैयार आईईसी एक्शन प्लान में औद्योगिक प्रदूषण, डीजी सेट, सड़क की धूल, निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियां, नगर ठोस कचरा, बायोमास जलाना, फसल अवशेष/पराली जलाना, थर्मल पावर प्लांट तथा वाहनों से होने वाले प्रदूषण जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि एक्शन प्लान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, हितधारक बैठकें, स्कूल-कॉलेज कार्यक्रम, सामुदायिक जागरूकता अभियान, आईईसी सामग्री का प्रचार-प्रसार तथा सोशल मीडिया अभियान आयोजित किए जाएंगे। गतिविधियों का उचित दस्तावेजीकरण और समय-समय पर रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, शहरी स्थानीय निकायों तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से इन गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।