फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ADC Rahul Narwal Save 65 year old patenet

एडीसी के निर्देश पर बचाई बेसुध पड़े 65 साल के बुजुर्ग की जान

Tue, 18 May 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
ADC Rahul Narwal Save 65 year old  patenet
जिले के एडीसी राहुल नरवाल ने सोमवार को जैन चौक निवासी एक बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचवा कर उनकी जान बचा ली। बुजुर्ग कई दिन से बीमार था और अपने मकान में बेसुध पड़ा हुआ था। वह मकान में अकेला ही रह रहा था। अस्पताल लाने के बाद उसकी जांच की गई तो ऑक्सीजन लेवल कम मिला। फिलहाल बुजुर्ग का कोरोना सैंपल लिया गया है और उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

एडीसी राहुल नरवाल को सोमवार को सूचना मिली कि जैन चौक स्थित नीलम टाइप कॉलेज के पास एक मकान में कोई बुजुर्ग है, जिसकी हालत बहुत खराब है। मकान में वह अकेला है और उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। यह सूचना मिलते ही एडीसी ने जिला सामान्य अस्पताल की हेल्प डेस्क पर तैनात रेडक्रॉस की टीम को मौके पर भेजा। रेडक्रॉस से संजय कामरा अपने सहयोगियों के साथ उक्त मकान पर पहुंचे तो वहां किशन कुमार नाम का 62 वर्षीय बुजुर्ग बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। उसकी तबियत भी खराब थी। ऐसा लग रहा था जैसे उसने कई दिन से खाना न खाया हो। इस पर संजय व उनके सहयोगी तुरंत बुजुर्ग को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। फिलहाल बुजुर्ग की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन लेवल कम मिला
एडीसी राहुल नरवाल ने बताया कि अस्पताल में जांच करने पर उसका ऑक्सीजन लेवल कम मिला है। फिलहाल चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि किशन कुमार को बेहतर उपचार दिया जाए और सभी जांच की जाएं। उनके लिए भोजन की व्यवस्था प्रोत्साहन संस्था की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को भी परेशानी हो तो प्रशासन को बताएं
एडीसी राहुल नरवाल ने कहा कि प्रशासन जिलावासियों के लिए हर संभव सुविधा मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है। जिले में अगर किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी है तो वो जिला प्रशासन को उसके बोर में अवगत करा सकता है। समस्या का यथासंभव समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed