{"_id":"65ce5b7b445153cb1c058a14","slug":"adbendazole-tablets-will-be-given-to-four-lakh-26-thousand-112-children-across-the-district-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-113230-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले भर में चार लाख 26 हजार 112 बच्चों को खिलाई जाएगी एडबेंडाजोल की गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले भर में चार लाख 26 हजार 112 बच्चों को खिलाई जाएगी एडबेंडाजोल की गोली
Fri, 16 Feb 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम सर्राफ व सिविल स
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक घनश्याम सर्राफ व सिविल सर्जन डाॅ. रघुवीर शांडिल्य ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर शुभारंभ किया और स्वयं भी ये गोली खाई। चार लाख 26 हजार 112 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाए जाने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है। इनकी वजह से आज हमारा प्रदेश देश व विदेशों में सबसे आगे रहता है। इसलिए 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खानी आवश्यक है। पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास रुक जाता है। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एक से 19 वर्ष आयु के बच्चों को कृमि मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टेबलेट जिन बच्चों में खून की कमी, उल्टी, दस्त, कमजोरी, पेट दर्द आदि समस्याएं होती हैं, तो उन सभी को यह टेबलेट लेने से यह समस्याएं दूर करने में शत-प्रतिशत लाभदायक होती है। जिले में कुल 4 लाख 26 हजार 112 बच्चे 1 से 19 वर्ष तक को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसमें सभी सरकारी व अर्ध सरकारी स्कूल, प्राईवेट स्कूल, आईटीआई, प्राईवेट व सरकारी कॉलेज तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा आगंनबाड़ी केंद्रों में यह गोली दी जाएगी। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डाॅ. राजेश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. आशीष सांगवान, डाॅ. राकेश खटक, डाॅ. अरुण, स्कूल प्राचार्या पुष्पलता मौजूद थे।