फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused of using substandard material in the drain being built and the pipeline being laid for the water house.

Bhiwani News: जलघर के लिए बनाए जा रहे नाले व बिछाई जा रही पाइपलाइन में घटिया सामग्री प्रयोग करने का लगाया आरोप

Sun, 07 Jul 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Jul 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of using substandard material in the drain being built and the pipeline being laid for the water house.
बवानीखेड़ा के जलघर को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे नाले व   पाइपलाइन में लगाए जा रही घटिया सामग्री 
बवानीखेड़ा। कस्बे में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जलघर के टैंकों के लिए बनाए जा रहे नाले व पाइप लाइनों के लिए बिछाए गए बेड को लेकर कनेक्शनों के प्रयोग से पहले क्षतिग्रस्त होते हुए नजर आए। इसमें घटिया सामग्री का आरोप लगाकर कस्बा वासियों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। मौके पर पहुंचे कार्यकारी अभियंता ने उपमंडल अभियंता व कनिष्ठ अभियंता की निगरानी में कार्य करवाने की बात कही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के दोनों जलघर जिसमें पहला तहसील कार्यालय के पास तो दूसरा हांसी चुंगी पर स्थित है। प्रथम जलघर का कनेक्शन सुमड़ा खेड़ा के रजवाहे से नाले के द्वारा व द्वितीय जलघर का सुंदर नहर से पाइपलाइन के माध्यम से जुड़ाव किया गया है। रोड निर्माण में दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे एक माह से अधिक समय से कस्बा में पानी की किल्लत छाई हुई है।
विज्ञापन

पूर्व नपा प्रधान रमेश काजल ने बताया कि घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की बात को लेकर उन्होंने उपायुक्त से लेकर मुख्यमंत्री के पीए से बातचीत की और इस समस्या के समाधान करवाने की अपील की। जिस पाइपलाइन व नाले का प्रयोग लंबा चलना है। वह बिना कनेक्शन लीकेज के पानी को नहीं झेल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा वासियों ने एनएचएआई से जल्दी कार्य करने व मजबूत सामग्री प्रयोग किए जाने की अपील की। मौके पर मौजूद जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़ ने बताया कि उन्हें इस मामले में सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने विभाग के उपमंडल अभियंता व कनिष्ठ अभियंता की ड्यूटी लगाई है। वे इस कार्य में उच्च स्तर की सामग्री का प्रयोग करवाकर कार्य को पूर्ण करवाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed