{"_id":"68c459c1f819594454087543","slug":"accused-of-motorcycle-theft-arrested-from-rohnat-fair-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139617-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रोहनात मेले से मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रोहनात मेले से मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 12 Sep 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने रोहनात के दादी गोरी मंदिर में लगे मेले से मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी कपिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी कपिल गांव ढंढेरी, थाना सदर हांसी, जिला हिसार का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर हिसार जेल भेज दिया।
पुलिस को दी शिकायत में अशोक निवासी मिल गेट हिसार ने बताया कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल जमालपुर निवासी अपने रिश्तेदार को दी थी। 17 अगस्त को दादी गोरी मेले से चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। थाना बवानीखेड़ा के मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार ने वीरवार को रोहनात गांव में मंदिर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया।