{"_id":"69af1578efc02ebe5102ce54","slug":"accused-of-duping-rs-51000-in-the-name-of-tantric-knowledge-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147853-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तांत्रिक विद्या के नाम पर 51,000 ठगने का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तांत्रिक विद्या के नाम पर 51,000 ठगने का आरोपी पकड़ा
Tue, 10 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। गाड़ी रुकवाकर तांत्रिक विद्या के नाम पर 51,000 रुपये ठगने के आरोपी बाबा को रविवार देर शाम स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। तीन माह पहले ठगी का शिकार बने युवक को आरोपी ने रुपये वापस लौटाकर किसी तरह अपना पीछा छुड़ाया।
नरवाना निवासी सुनील ने बताया कि एक दिसंबर 2025 को वह अपनी रिश्तेदारी में गांव लोहानी गया हुआ था। वहां से वापस भिवानी लौटते समय रास्ते में एक बाबा ने हाथ से इशारा कर उसकी गाड़ी रुकवा ली। सुनील ने गाड़ी रोककर बाबा को बैठा लिया। कुछ दूरी चलने के बाद बाबा ने उतरने की बात कही। जब वह उतरने लगा तो सुनील ने उसे 100 रुपये दे दिए।
सुनील के अनुसार इसके बाद बाबा ने उसे बातों में उलझा लिया और तांत्रिक विद्या का हवाला देते हुए 200 रुपये का एक नोट दिया। फिर उस नोट से पानी की बूंद उसके हाथ पर गिराई जिससे वह कुछ समझ नहीं पाया। इसी दौरान बाबा भंडारे के नाम पर उससे 51 हजार रुपये ठग कर ले गया। सुनील ने बताया कि यह राशि बाबा ने किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में डलवाई थी। बाद में भी बाबा फोन कर उससे पैसे मांगता रहा लेकिन उसने और पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन
रविवार को सुनील दादरी से तोशाम होते हुए हिसार जा रहा था। इसी दौरान तोशाम में उसी बाबा ने फिर से गाड़ी रोकने का इशारा किया। सुनील ने उसे पहचान लिया जबकि सुनील को देखकर बाबा भागने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। लोगों द्वारा पकड़ने के बाद बाबा ने सुनील को ठगे गए 51,000 रुपये वापस दिए।