{"_id":"642708aa902d3293e2048816","slug":"accused-of-defrauding-the-government-of-30-lakhs-in-the-name-of-400-farmers-arrested-bhiwani-news-c-21-hsr1027-94835-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 400 किसानों के नाम पर सरकार को 30 लाख का चूना लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 400 किसानों के नाम पर सरकार को 30 लाख का चूना लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Fri, 31 Mar 2023 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 Mar 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
भावांतर योजना के तहत धोखाधड़ी से रुपये ठगने वाला मुख्यारोपी पुलिस गिरफ्त में।
भिवानी। पुलिस ने भावांतर योजना के तहत 400 किसानों के नाम पर सरकार को 30 लाख रुपये का चुना लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्जी तरीके से भावांतर योजना का लाभ उठाने के लिए डाटा अपलोड करता था और किसानों के हिस्से के रुपये को डकार जाता था। पुलिस ने आरोपी को तोशाम के मिरान चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिवानी के गांव दरियापुर निवासी सतीश के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी के पास से 2.5 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
तोशाम थाना में मिरान निवासी जगप्रवेश ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उक्त आरोपी ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पर कपास, बाजरा व अन्य फसल का फर्जी डाटा अपलोड करके धोखाधड़ी से रुपये ठगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। वहीं, जिले में धोखाधड़ी करके किसानों के रुपये ठगने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने एक एसआईटी टीम भी गठित की थी। एसआई सतपाल सिंह ने इस मामले से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फोन से वेबसाइट पर करीब 400 किसानों का फर्जी डाटा अपलोड किया था। इससे उसे 30 लाख रुपये का फायदा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक फोन व 2.5 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।